जगदीप धनखड़ आज देश के 14वें उपराष्ट्रपति बन गए. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलवाई.
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद थे.
2019 से पश्चिम बंगाल के गवर्नर रहने जगदीप धनखड़ ने इस महीने उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार के दौर विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हराया था.
राजस्थान ज़िले के झुंझुनू ज़िले के किठाना गाँव में 18 मई 1951 को पैदा होने वाले जगदीप धनखड़ की शुरुआती पढ़ाई (कक्षा एक से पाँच तक) गाँव के ही सरकारी स्कूल में हुई. उसके बाद, उन्होंने स्कॉलरशिप हासिल करके चित्तौड़गढ़ के सैनिक स्कूल में दाख़िला लिया.
धनखड़ ने जयपुर के प्रतिष्ठित महाराजा कॉलेज से बीएससी (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की है. उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से ही क़ानून (एलएलबी) की पढ़ाई भी की है.
धनखड़ का राजनीतिक करियर वर्ष 1989 से शुरू हुआ. उस साल वे बीजेपी के समर्थन से जनता दल की टिकट पर झुंझुनू से लोकसभा चुनाव लड़े और जीत कर पहली बार संसद पहुंचे. वे केंद्र में मंत्री भी रहे हैं.
केंद्र सरकार ने 20 जुलाई 2019 को धनखड़ को पश्चिम बंगाल का गवर्नर नियुक्त किया था. राज्यपाल के तौर पर बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के साथ उनके टकराव ने खूब सुर्खियां बटोरी थी.
-एजेंसी
- आगरा में श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव का ऐतिहासिक विस्तार: शमशाबाद तक जाएगी भव्य रामबारात, शिव वाटिका में सजेगा जनक दरबार - September 30, 2026
- राहुल गांधी की तुलना अजमल कसाब से करना पड़ा भारी: रिटायर्ड IAF अधिकारी अनूप वर्मा के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने दर्ज कराई साइबर शिकायत - September 30, 2026
- सपा के टिकट पर राज्यसभा जाएंगे धनराज नथवानी? जानिए कौन हैं अखिलेश के नए उम्मीदवार - September 30, 2026