आगरा। अब तक चार लाख से अधिक नसबंदी कर चुकीं पद्मश्री डॉ. उषा शर्मा ने कहा कि हमें महिला स्वास्थ्य के साथ जनसंख्या नियंत्रण पर भी ध्यान देना होगा। भारत में विकास हो रहा है, परन्तु अनियंत्रित जनसंख्या के कारण वह प्रभावशाली नहीं हो पाता।
उन्होंने कहा कि भारत में जनसंख्या को नियंत्रित न कर पाने में बहुत बड़ा कारण वोट बैंक की राजनीति है।
डॉ. उषा शर्मा 36वें यूपीकॊन में भाग लेने के लिए आगरा आई हुई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को बड़े परिवारों में सुविधाएं देना (फ्री राशन, नौकरी में प्रमोशन, आरक्षण) कम कर देना चाहिए। छोटे परिवार वालों को अधिक सुविधाएं मिलें तो लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। 70 के दशक में नसबंदी कराने में पुरुषों का प्रतिशत मात्र 2-3 ही था। आज लगभग 10-12 प्रतिशत है। भुगतना महिलाओं को पड़ता है, इसलिए वही आगे आती हैं।
डॉ. उषा को अलीगढ में एक दिन में 611 नसबंदी करने लिए ही पदमश्री से सम्मानित किया गया था। उनका मानना है कि नसबंदी के लिए कैफेटेरिया एप्रोच के साथ काउंसिलिंग की जानी चाहिए थी। ऐसा नहीं हुआ, देश के लिए बढती जनसंख्या एक बडी समस्या है, इसे नसबंदी से रोका जा सकता है।
- आगरा में होली से पहले मिलावटखोरों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 2 क्विंटल से ज्यादा मिल्क केक और बर्फी नष्ट, कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी - February 25, 2026
- आगरा को ‘ग्रीन और क्लीन’ बनाने का मेगा प्लान: खेरागढ़ का नयाग्राम तालाब बनेगा मॉडल वेटलैंड, यमुना किनारे बनेगा नया घाट - February 25, 2026
- UP का ‘मॉडल’ बना आगरा का कलवारी स्कूल: जापानी तकनीक से लैस हुआ PM-Shri विद्यालय, CDO ने सुविधाओं को सराहा - February 25, 2026