आगरा। चाहरबाटी क्षेत्र अकोला में तीन दिन पहले एक युवक अपनी दुल्हनिया को हेलीकॉप्टर से लेकर आया। चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय के प्रांगण में यह हेलीकॉप्टर उतरा। दूल्हा विवेक चाहर और दुल्हन नेहा चौधरी के साथ हेलीकॉप्टर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।
दूल्हे का कहना था कि उसे स्वर्गवासी दादा की इच्छा थी कि नाती की शादी के बाद दुल्हन को गांव हेलीकॉप्टर से लाया जाए, इसलिए परिवार ने बस उन्हीं की इच्छा पूरा किया। अकोला में जब हेलीकॉप्टर से दुल्हन और दूल्हा उतरे तो उस समय वहां पुलिस, प्रशासन और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी तैनात थी।
जिले में हेलीकॉप्टर से दुल्हन लाने की कोई नई बात नहीं है. इससे पहले भी ग्रामीण इलाकों में कई दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकाप्टर से विदा करके लाए हैं। कई लोग तो अपनी बारात भी हेलीकॉप्टर से लेकर जाते हैं।
दरअसल, देश में कई कंपनियां हेलीकॉप्टर किराए पर देती हैं। हेलीकॉप्टर का किराया उसके साइज, सीट और दूरी के अनुसार तय होता है। हेलीकॉप्टर को घंटे के हिसाब से बुक कराया जाता है। एक अनुमान के अनुसार हेलीकॉप्टर के किराए की शुरुआती कीमत 50 हजार रुपये प्रति घंटे से तय होती है। दूरी के हिसाब से यह किराया दो लाख या पांच लाख या दस लाख तक भी हो सकता है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- गणेश आचार्य की फिल्म ‘गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट’ का दमदार ट्रेलर रिलीज़: सपनों, संघर्ष और अटूट संकल्प की दिखेगी अनूठी दास्तान - October 13, 2026
- सिनेकिन्ड में अभिनेत्री शीना चौहान सम्मानित: पर्यावरणविद् मेनका गांधी ने मानवाधिकारों और मानवीय मूल्यों में योगदान के लिए किया अलंकृत - October 13, 2026
- टाइम्स म्यूजिक स्पिरिचुअल की नई पहल: नवरात्रि पर शुरू हुई डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ ‘दिव्य दर्शन’, हिमाचल के 10 शक्तिपीठों की गाथा से होंगे रूबरू - October 13, 2026