आगरा : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशन में आज आरबीएस कॉलेज आगरा में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद-2026’ का भव्य आयोजन हुआ। नेहरू युवा केंद्र (माई भारत), राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और आरबीएस कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर के 120 युवाओं ने अपनी वाकपटुता और वैचारिक शक्ति का प्रदर्शन किया।
आपातकाल के सबक और विकसित भारत @2047 पर मंथन
युवा संसद का मुख्य विषय “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” रहा। प्रतिभागियों ने लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक मूल्यों और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका पर प्रभावी ढंग से अपने विचार रखे। NSS कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पूनम तिवारी ने बताया कि इस संवाद का उद्देश्य ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ के जरिए युवाओं को भविष्य के नेतृत्व के लिए तैयार करना है।
10 मार्च को लखनऊ विधानसभा में मचेगी धूम
जिला युवा अधिकारी (माई भारत) डॉ. श्रवन सहगल ने जानकारी दी कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले 120 प्रतिभागियों में से शीर्ष 10 मेधावी युवाओं का चयन किया गया है। ये चयनित प्रतिभागी आगामी 10 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित विधानसभा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय युवा संसद में आगरा जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
निर्णायक मंडल और सहयोगी
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. विजय श्रीवास्तव, प्रो. कृपाशंकर शर्मा, प्रो. आनंद पाराशर और डॉ. मुनीश कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. आलोक कुमार, तरुण कांत पाठक, डॉ. रुचि और पूर्व स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।
- कमल पुष्पों से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार, बल्केश्वर मंदिर में राधा अष्टमी पर हुआ अलौकिक स्वर्ण श्रृंगार और महाभिषेक; उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ - September 19, 2026
- आगरा में गणेश महोत्सव की धूम: हरित श्रृंगार और ‘हरित वाटिका फूल बंगला’ में विराजे महागणपति, दिव्य दर्शन कर भावविभोर हुए भक्त - September 19, 2026
- आगरा में मामूली बात पर गरमाया माहौल, कहासुनी के बाद युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल - September 19, 2026