Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. विश्व संवाद केंद्र, आगरा विभाग ने शनिवार को कैलाशपुरी रोड स्थित पारस पर्ल्स में दीपावली पत्रकार मिलन का आयोजन किया। कार्यक्रम में पत्रकारों को दीनदयाल धाम स्थित कामधेनु गौशाला समिति द्वारा निर्मित दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के लोकार्पण के सम्बंध में जानकारी दी गयी। ब्रजप्रांत के सह प्रचार प्रमुख कीर्ति कुमार ने विश्व संवाद केंद्र के द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों व आयामों के बारे में जानकारी देते हुए पत्रकार बंधुओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के मंत्री हरीशंकर शर्मा ने बताया कि 28 नवंबर को मथुरा के फरह स्थित परखम ग्राम में दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दोपहर 2 बजे लोकार्पण करेंगे। गौ विज्ञान अनुसंधान एंव प्रशिक्षण केंद्र यह एक ऐसा अनूठा केंद्र होगा जहां गौवंश नस्ल सुधार, पंचगव्य की गुणवत्ता सुधार पर विश्वस्तरीय शोधकार्य किए जाएंगे। पंचगव्य से मनुष्यों की चिकित्सा, कैंसर जैसे असाध्य रोगों का इलाज वैज्ञानिक पद्धति से किया जाएगा। साथ ही गव्य उद्यमिता विकसित करने के लिए प्रशिक्षण भी प्रदान करेगा। अनुसंधान केंद्र में विभिन्न विश्वस्तरीय लैबों का निर्माण किया जाएगा।
इस दौरान कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र का विमोचन भी किया गया। आभार विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी और संचालन वरिष्ठ पत्रकार मधुकर चतुर्वेदी ने किया। इस दौरान मुकेश जैन, समिति के कोषाध्यक्ष शशिरंजन, किसान संघ के प्रदेश मंत्री मोहन सिंह चाहर, उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा आयोग के उपाध्यक्ष अनुराग शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विश्व कप: अहमदाबाद के होटलों 24000 का कमरा 2.15 लाख रुपए में
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026