Fighting between BJP women workers: उत्तर प्रदेश के जालौन में कार्यक्रम स्थल जंग के मैदान में तब्दील हो गया। देखते देखते अखाड़े में तब्दील हुए कार्यक्रम स्थल में एक के बाद एक महिला ने एक दूसरे के ऊपर जोर अजमाइश करना शुरु कर दिया।
महिलाओं के बीच जमकर मारमीट हुई। मारपीट के दौरान एक दूसरे के खूब बाल नोंचे गए और खूब लात घूसे चलें। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसार यह वीडियो शक्ति वंदन सम्मेलन का बताया जा रहा है।
ये जालौन भाजपा की महिला कार्यकर्ताएं हैं। जो शक्ति वंदन सम्मेलन में एक दूजे पर अपनी शक्ति की आजमाईश कर रही है।
भाजपा होने का प्रकोप इनके सर पर कुछ ऐसा चढ़ा है कि सरेआम सड़क पर ही जूतमपैजार मचा रखी हैं।
सोचिये! जिस पार्टी में महिलाएं ऐसी हों, वहाँ पुरुष कैसे-कैसे होंगे?
पढ़ें :- Happy Sharadiya Navratri: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दी ‘शारदीय नवरात्रि’ की बधाई
भगवान… pic.twitter.com/8svkTZWS0C
— UP Congress (@INCUttarPradesh) October 18, 2023
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने इस वीडियो को ट्वीटर (एक्स) हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा है कि –
ये जालौन भाजपा की महिला कार्यकर्ताएं हैं। जो शक्ति वंदन सम्मेलन में एक दूजे पर अपनी शक्ति की आजमाईश कर रही है।भाजपा होने का प्रकोप इनके सर पर कुछ ऐसा चढ़ा है कि सरेआम सड़क पर ही जूतमपैजार मचा रखी हैं।
सोचिये! जिस पार्टी में महिलाएं ऐसी हों, वहाँ पुरुष कैसे-कैसे होंगे?
भगवान ही बचाये इन भाजपाइयों से…
महिलाओं के बीच इस तरह मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जालौन के कालपी वगर स्थित राम वाटिका गेस्ट हाउस में भाजपा का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम था।
इसमें मुख्य अतिथि के रुप में कंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा और यूपी सरकार की मंत्री अर्चना पांडेय समेत कई नेता मौजूद थे।वीडियो में नजर आ रहा है कई महिलाएं आपस में बुरी तरह मारपीट कर रही हैं। इस बीच एक दूसरे के बाल नोंच रही है तो कोई लात घूंसे चला रही है। इतना ही नहीं इस बीच कुछ आदमी भी लड़ाई में हाथ साफ करते नजर आ रहे है।
- त्योहारी सीजन में डिजिटल पेमेंट करने वालों को बड़ी राहत, यूपीआई पर MDR लागू करने का फैसला फिलहाल टला - October 13, 2026
- कोलकाता में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बदसलूकी: कालीघाट दुर्गा पंडाल उद्घाटन के दौरान महिला ने की हमले की कोशिश - October 13, 2026
- मोदी कैबिनेट से एल मुरुगन का इस्तीफा: केंद्रीय राज्यमंत्री और राज्यसभा सदस्यता पद छोड़ संगठन में लौटे - October 13, 2026