Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. नवीन जैन, सांसद राज्यसभा ने अपने परिवार के साथ एम एम शैरी स्कूल कमला नगर पर मतदान किया। जब वे मतदान के लिए लाइन में लगे हुए थे तो कुछ लोगों ने पहचान लिया और आग्रह किया कि पहले जाकर वोट डाल दें। सांसद नवीन जैन ने इसके लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह अपना नंबर आने पर ही वोट डालेंगे। फिर उन्होंने अपना नंबर आने पर ही वोट डाला। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि अपने पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

महापौर ने सपरिवार किया वोट
आगरा की महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने भी अपने बूथ 23 – हिलमैन पब्लिक स्कूल अरविंद पुरम पश्चिमपुरी पर परिवार सहित पहुंचकर मतदान किया। महापौर ने इस दौरान आमजन से भी अपने-अपने बूथ पर पहुंच कर वोट करने की अपील की। महापौर ने कहा कि देश का संविधान हमें मतदान करके अपना नेता चुनने का अवसर देता है हमें लोकतंत्र के इस माह पर्व में शामिल होकर इसे और मजबूत बनाना चाहिए।










- गणेश महोत्सव का दूसरा दिन: स्वर्ण मुकुट, कुंडल और लाल वस्त्रों में सजे महागणपति के दिव्य स्वरूप ने मोहा भक्तों का मन - September 15, 2026
- आगरा के जनकपुरी महोत्सव को मिला 12 करोड़ का ऐतिहासिक विकास बजट, महापौर हेमलता दिवाकर ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का किया उद्घाटन - September 15, 2026
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026