सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी नेता बुधवार को देर रात बुलेट से साइलेंसर बजाते हुए जा रहे थे। मौके पर अपनी गाड़ी में बैठे ट्रैफिक इंस्पेक्टर कमलेश यादव ने रोका तो भाजपा नेता ने तैश में आकर पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। गाड़ी से उतार कर मारपीट करना शुरु कर दी। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
लोकेशन : UP का अलीगढ़ , बीजेपी नेता
वाहन चैकिंग अभियान के बीच पटाखे छोड़ रही बुलेट बाइक को रोका गया तो बाइक सवार नेता जी ने @aligarhpolice के इक़बाल को चुनौती देते हुए दरोगा जी के साथ ही मारपीट कर दी। अब वीडियो वायरल हुई तो आरोपी पर मुकदमा दर्ज करके BJP नेता और उसके साथी को… pic.twitter.com/19OY2OvBEH
— Santosh kumar Yadav (@SantoshYKT) October 26, 2023
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस आरोपी को मौके पर ही छोड़ दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामले में देर तक थाने में खूब हंगामा हुआ। मामले में एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र ने मीडिया से कहा कि गाड़ी टच होने का आरोप लगाकर मौके पर जमावड़ा हुआ था। सूचना पर तत्काल अधिकारियों ने बातचीत कर थोड़े ही समय में सबको घर भेज दिया गया।
प्रकरण में तत्काल अभद्रता व सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले, बुलट चालक तथा उसके सहयोगी पर मुकदमा रात में ही पंजीकृत कर तत्काल गिरफ्तार किया गया। स्पष्ट किया कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी ।
इस संबंध में #SSP_Aligarh की बाइट pic.twitter.com/sKQhMni0v6
— ALIGARH POLICE (@aligarhpolice) October 26, 2023
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना को लेकर बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं ने NH-91 को दो घंटे तक जाम कर दिया। बीजेपी कार्यकर्ताओं और ट्रैफिक पुलिस के बीच मारपीट की घटना बन्ना देवी थाना इलाके के मालवीय पुस्तकालय के पास की है।
दरअसल, अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी इलाके के मालवीय पुस्तकालय के सामने बीजेपी कार्यकर्ता की गाड़ी ट्रैफिक टीआई की गाड़ी से टकरा गई थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। बीजेपी के दर्जनभर कार्यकर्ता NH-91 मालवीय पुस्तकालय पर पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी करने लगे।
- गाजियाबाद में सनसनीखेज वारदात: जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, ताबड़तोड़ किए चाकू से वार; दोनों गिरफ्तार - October 28, 2026
- “मोदी-योगी को छोड़ा तो माथे पर टीका नहीं बचेगा”,कबीर महोत्सव में बोले योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह - October 28, 2026
- यूपी MLC चुनाव में सपा की बढ़त से गदगद अखिलेश यादव बोले- “बनारस में हार से हताश भाजपा ऑल आउट, लखनऊ वाले नहीं उठा रहे दिल्ली का फोन” - October 28, 2026