– स्व. अशोक जैन सीए की प्रतिमा लगाने और सड़क के नामकरण का प्रस्ताव मेयर को भेजा
-स्वास्थ्य महाशिविर में दिल्ली से डॉ. राहुल चंदोला के नेतृत्व में आई चिकित्सक टीम का सम्मान
Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा विकास मंच के संस्थापक और समाजसेवी स्व. अशोक जैन सीए की पुण्यतिथि पर जैन दादाबाड़ी, शाहगंज में निःशुल्क स्वास्थ्य महाशिविर में विचार गोष्ठी और चिकित्सकों का सम्मान किया गया। इस मौके पर कहा गया कि आगरा में जैन समाज का पर्याय अशोक जैन सीए हैं। खुशी इस बात की है कि अशोक जैन सीए के भ्राता राजकुमार जैन और सुनील कुमार जैन तथा पौत्र आशीष जैन सेवा के पुंज को प्रकाशित किए हुए हैं।
भाजपा नेता हेमंत भोजवानी ने अशोक जैन सीए की किसी चौराहे पर प्रतिमा स्थापित करने और सड़क का नामकरण करने का प्रस्ताव रखा। प्रतिमा का रखरखाव आगरा विकास मंच करेगा। सभी ने करतल ध्वनि से प्रस्ताव का अनुमोदन किया। महापौर नवीन जैन को प्रस्ताव से अवगत कराया जाएगा।

आगरा विकास मंच के संरक्षक डॉ. आरएस पारीक ने कहा कि सेवा का का मुश्किल है। विरले ही सेवा का काम हाथ में लेते हैं और उसे साकार करते हैं। अशोक जैन सीए ने यह करके दिखाया। ऐसे बच्चों के हृदय का ऑपरेशन कराए जो सक्षम नहीं थे। सुझाव दिया कि रोगों से बचाव के लिए भी अभियान चलाया जाना चाहिए।
मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल चंदोला ने बताया कि किस तरह अशोक जैन सीए ने गरीब बच्चों के निःशुल्क हृदय ऑपरेशन कराने की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में ऑपरेशन की तीन-चार साल बाद की तारीख मिलती है। ऐसे में उन्होंने मैक्स हॉस्पिटल में ऑपरेशन कराए।
सर्जन डॉ. सुनील जैन ने खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि सम्मान डॉक्टर का नहीं, अपना काम छोड़कर सेवा करने वालों का होना चाहिए। श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के अध्यक्ष सुनील विकल ने कहा कि जैन दादाबाड़ी के कण-कण में अशोक जैन सीए हैं। उन्होंने ही इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध किया। आगरा को सेवानगरी के नाम से भारत में जाना जाता है। आरएसएस के प्रांत संपर्क प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ एडवोकेट ने कहा कि अशोक जैन सीए समाजसेवा इसलिए कर पाए क्योंकि वे संघ के स्वयंसेवक थे। रेनबो हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा ने कहा कि अशोक जैन सीए ने भविष्य देखा और उसी का परिणाम ये स्वास्थ्य महाशिविर है। न्यूरो सर्जन डॉ. विनय अग्रवाल ने कहा कि महाशिविर अत्यधिक सुव्यवस्थित था।

आगरा विकास मंच के महामंत्री सुशील जैन ने कई संस्मरण सुनाकर सबको भावविभोर कर दिया। बताया कि अशोक जैन सीए की पुण्यतिथि पर संयोग से आज नेत्रदान भी हुआ। लीड आगरा के महामंत्री सुनील जैन ने कहा कि जो दूसरों के लिए जीता है, उसी की जीवन सफल है। पूछा कि अशोक जैन सीए को पद्मश्री क्यों नहीं दी जा रही है। बृजेन्द्र लोढ़ा ने कहा कि अशोक जैन सीए को अपने जाने का पूर्वाभास था। मंच पर डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. बीके अग्रवाल आदि विराजमान थे। संचालन आगरा विकास मंच के प्रवक्ता संदेश जैन ने किया। महेन्द्र जैन ने भजन सुनकर हर किसी को भावविभोर कर दिया।
मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली से डॉ. राहुल चंदोला के नेतृत्व में आए डॉ. शैलेन्द्र, डॉ. आदित्य. डॉ. वैभव, डॉ. अक्षत, मानव मिश्रा, रोहित आदि का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इन सभी ने हृदयरोगियों का परीक्षण किया। पांच बच्चों का ऑपरेशन के लिए चयन किया। आगरा विकास मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन, कमलचंद जैन, आशीष जैन, ध्रुव जैन, अनिल खरड़, कांग्रेस नेता प्रदीप पुरी आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। डॉ. एमबी जैन, डॉ. अरुण चतुर्वेदी, डॉ. एके गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, दिनेश चौरड़िया, रजत गादिया, प्रेम ललवानी, अभिनव जैन, डॉ. विनोद कुमार माहेश्वरी, बंटी ग्रोवर, नरेश पारस, देवेश शुक्ला, रंगकर्मी अनिल जैन, शांता जैन, ममता जैन, कविता जैन, शालू जैन, नीलिमा सेठिया, अपर्णा राजावत, मानसी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
अंत में आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि अशोक जैन सीए अपने लिए नहीं, बल्कि दूसरों के लिए जिए। वे समाज की चिन्ता करते थे और समाज भी उनकी चिन्ता करता था। उन्होंने अतिथियों का आभार प्रकट किया।

- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026
- Spela i Din Egen Rytm och Ta Hem Vinster med Tillit på Smash Casino för Sverige - September 29, 2026
- Jackpot Casino – Registrierungsanleitung für neue Spieler in Deutschland - September 29, 2026