उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) की एक तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। जिसमें वह एक सोफे पर बैठे हुए हैं और उनके पैर के पास घुटनों के बल हाथ जोड़े एक व्यक्ति बैठा हुआ है।
शिक्षक अपनी सैलरी रोके जाने से परेशान था
मंत्री जी के आस पास कई लोग बैठे हुए नजर आ रहे है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिक्षक अपनी सैलरी रोके जाने से परेशान था, वह मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) के सामने अपने हाथ जोड़कर गुहार लगा रहा था।
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की यह तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल pic.twitter.com/gocKfuGLow
— princy sahu (@princysahujst7) July 10, 2023
पढ़ें :- महिला पुलिस कॉस्टेबल की फोटो लगाकर अश्लील वीडियो किया वायरल, धमकी देकर मांग रहा है पांच लाख
वहीं मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) आराम से सोफे पर बैठे नजर आ रहे है। ट्वीटर पर यूजर ने यह फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि सोफे पर बैठे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह है।
शिक्षकों का इस तरह से अपमान क्यों हो रहा है मंत्री जी….
नीचे बैठ कर मिन्नत करने वाले तदर्थ शिक्षक राजेश कुमार पांडेय है। शिक्षक अपनी रुके हुए एक साल के वेतन के लिए फरियाद लेकर हाथ जोड़े हुए नीचे बैठे है।
मंत्री जी अपने आपको भगवान समझ रहे है शिक्षकों का इस तरह से अपमान क्यों हो रहा है मंत्री जी….। दूसरी तरफ यूजर इसके अलावा बाकी करी सरकार में मंत्री के पैर के पास बैठे अधिकारियों या फरियादियों की तस्वीर को भी शेयर कर रहे है।
- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गार्डों से विवाद के बाद गरमाई सियासत: अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली महिला के खिलाफ सपा ने दर्ज कराया मुकदमा - August 28, 2026
- रक्षाबंधन पर आगरा में उमड़ा भाई-बहन का अपार स्नेह: सड़कों पर भारी भीड़ और लगा जाम, घेवर की दुकानों पर टूटे खरीदार; जेल में बंद भाइयों के माथे पर भी सजा तिलक - August 28, 2026
- आगरा यूनिवर्सिटी में रक्षाबंधन पर प्रकृति रक्षा का संकल्प: पालीवाल पार्क में रोपे और बांटे गए 600 से अधिक पौधे, कुलपति ने की शुरुआत - August 28, 2026