लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से चलाई गई तबादला एक्सप्रेस के अंतर्गत तकरीबन आधा दर्जन आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं।
आईएएस प्रणेता ऐश्वर्या को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम का एडिशनल एमडी बनाया गया है। शनिवार को शासन की ओर से चलाई गई तबादला एक्सप्रेस के अंतर्गत चार आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं।
शासन की ओर से जारी की गई तबादला सूची के मुताबिक आईएएस अफसर अमृत त्रिपाठी को बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का नया सीईओ बनाया गया है।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के एडिशनल एमडी के रूप में आईएएस अफसर प्रणेता ऐश्वर्या की तैनाती की गई है। आईएएस अफसर ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को आबकारी विभाग का अपर आयुक्त बनाया गया है।आईएएस अफसर प्रशांत शर्मा मत्स्य विभाग से हटाकर ऊर्जा विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
- गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव और मछली पकड़ने के वायरल वीडियो पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘भाजपाई अभी मच्छी मार रहे हैं, चुनाव बाद मक्खी मारेंगे’ - September 28, 2026
- आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार खेत में पलटने से युवती की मौत और दो युवक घायल - September 28, 2026
- श्री रामलीला कमेटी आगरा ने घोषित की 2026 की कार्यकारिणी: प्रवीण स्वरूप बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को मिली श्रृंगार की जिम्मेदारी - September 28, 2026