आगरा के निबोहरा क्षेत्र के खलकी मढ़ेया गांव में शनिवार रात एक प्रेम कहानी ने फिल्मी मोड़ ले लिया। मध्यप्रदेश के रायपुर निवासी सोनू अपनी रिश्ते की साली से मिलने चोरी-छिपे गांव पहुंचा था, लेकिन किस्मत ने उसके लिए कुछ और ही तय कर रखा था। ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और पहले उसकी जमकर पिटाई की।
घटना की सूचना मिलते ही युवती के परिजन भी मौके पर पहुंचे। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों ने आपस में चर्चा की और तय किया कि चुपके-चुपके मिलने के बजाय अब इन्हें हमेशा के लिए जोड दिया जाए।
रविवार सुबह सोनू के माता-पिता भी गांव पहुंचे। परिवारो ने रजामंदी दी और मंदिर में विधि-विधान से शादी करा दी गई। दिलचस्प बात यह रही कि युवती की मौसेरी बहन पहले से ही सोनू के बड़े भाई की पत्नी है, जिससे यह रिश्ता और भी चर्चित हो गया। इस अनोखी शादी की चर्चा गांवभर में रहीं। कई लोगों ने इसे प्यार की जीत बताया तो कुछ ने कहा कि ऐसे मामलों में यही रास्ता बेहतर है।
- Agra News: दीपावली से पहले वेतन, बोनस और एरियर भुगतान की मांग, नगर निगम को सौंपा ज्ञापन - October 14, 2026
- …दूसरे की बरात में कब तक सहबाला बनेंगे? दिल्ली के विरोध प्रदर्शन से अखिलेश की वायरल तस्वीर पर ओपी राजभर का तंज - October 14, 2026
- 2014 का चर्चित पशुपालन विभाग भर्ती घोटाला: ईओडब्ल्यू ने गोमती नगर से रिटायर्ड आईएएस योगेश कुमार को किया गिरफ्तार - October 14, 2026