Agra, Uttar Pradesh, India. नीरज दौनेरिया को बजरंग दल का राष्ट्रीय सह संयोजक बनाया गया है। इससे पहले विश्व हिन्दू परिषद हिमाचल प्रदेश के संगठन मंत्री थे। वे आगरा के हैं। इस कारण आगरा के कार्यकर्ता प्रफुल्लित हैं। पहली बार गरा आए तो विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हर्ष के साथ फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता उत्साहित हैं कि आगरा के लाल नीरज दौनेरिया को संगठन ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से अजीत नगर गेट स्थित उनके निवास तक सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत स्वागत किया ।

अपनी जन्मभूमि पर स्वागत समारोह से अभिभूत नीरज दौनेरिया ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा- राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है। संगठन के आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए देशभर के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

इस मौके पर राकेश त्यागी, दिग्विजय दौनेरिया, नागेंद्र चाहर, हरेंद्र सिंह, अन्नू दुबे, अरविंद पाराशर, योगेश त्यागी, उदित, योगेश कुशवाहा, अनूप वर्मा, अनुपम पंडित, शैलेन्द्र कसना, मनीष गौतम, गब्बर कुशवाह, संजय जैन, अभिनव उपाध्याय की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- यूपी बजट पर छिड़ी ‘जुबानी जंग’: केशव मौर्य बोले- बजट से ‘साइकिल पंचर’, शिवपाल का पलटवार- सिंहासन भी हो जाते हैं पंचर - February 12, 2026
- US के आगे नतमस्तक हुई सरकार… भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सांसद डिंपल यादव का तीखा हमला - February 12, 2026
- आप देश का नुकसान कर रहे हैं… प्रिविलेज मोशन के सवाल पर भड़के राहुल गांधी, पत्रकारों को दी ‘निष्पक्षता’ की नसीहत - February 12, 2026