सुल्तानपुर। जिले के वीर सिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. भास्कर प्रसाद को उत्तर प्रदेश सरकार ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके अमर्यादित बयान और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर की गई है।
शासन ने निलंबन के साथ ही डॉ. प्रसाद के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए हैं। उन पर अनुचित टिप्पणियां करने, अस्पताल प्रबंधन में लापरवाही बरतने और बाहर से दवाइयां लिखने के आरोप लगे हैं।
मामले की जांच की जिम्मेदारी लखनऊ के सिविल अस्पताल के निदेशक को सौंपी गई है। फिलहाल निलंबित सीएमएस को अयोध्या के अपर निदेशक चिकित्सा कार्यालय से संबद्ध किया गया है। जांच पूरी होने के बाद शासन आगे की कार्रवाई तय करेगा।
साभार सहित
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव का ऐतिहासिक विस्तार: शमशाबाद तक जाएगी भव्य रामबारात, शिव वाटिका में सजेगा जनक दरबार - September 30, 2026
- राहुल गांधी की तुलना अजमल कसाब से करना पड़ा भारी: रिटायर्ड IAF अधिकारी अनूप वर्मा के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने दर्ज कराई साइबर शिकायत - September 30, 2026
- सपा के टिकट पर राज्यसभा जाएंगे धनराज नथवानी? जानिए कौन हैं अखिलेश के नए उम्मीदवार - September 30, 2026