कारागृह को जेल न समझ सुधारगृह समझें, यहां से बाहर निकलने का संकल्प लें
आगरा विकास मंच ने 3500 से अधिक बंदियों को मिठाई और फल वितरित किए
Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा में चातुर्मास कर रहीं परमविदुषी वैराग्य निधि महाराज साहब आज जिला जेल पहुंचीं। धनतेरस के पावन पर्व पर बंदियों के समक्ष मार्मिक उद्बोधन दिया। उन्होंने 3500 से अधिक बंदियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी। कहा कि इस कारागृह को जेल न समझ कर सुधारगृह समझें। जेल प्रशासन के साथ सहयोग कर अनुशासन और संयम में रहें। उन्होंने बंदियों के चेहरों पर मुस्कान लाकर सबसे बड़ा दीवाली गिफ्ट दिया। बंदियों को मिठाई और फल वितरण भी किया गया।
साध्वी जी का प्रवचन कार्यक्रम आगरा विकास मंच ने आयोजित किया था। साध्वी जी ने कहा- आप लोगों ने अपने विगत जीवन में जाने-अनजाने में क्रोधवश जो गलतियां की हैं, उनको भविष्य में दोहराएं नहीं। उन्हें याद भी न करें। अपने क्रोध को त्यागें। जिस तरह गंगा मां में डुबकी लगाने से पाप धुल जाते हैं, इसी तरह इस सुधारगृह में आने से अपनी गलतियों का प्रायश्चित करने से आपके द्वारा की गई गलतियां या अपराध धुल जाएंगे। कारागृह से बाहर जाने का संकल्प करें। बाहर जाकर व्यक्तिगत जीवन में की गई गलतियों को दोबारा न करने का भी संकल्प लें।

साध्वी जी महाराज ने कहा कि आप सदैव खुश रहें। आपके मुख मंडल पर मुस्कान की आभा हो। बार-बार अपने संबोधन में बोलते हुए आखिरकार हजारों महिला-पुरुष कैदियों के चेहरे पर मुस्कान के भाव ला ही दिए। फिर उन्होंने कहा कि यह मुस्कान सदैव सजी रहे। वैराग्य निधि महाराज ने जब देशभक्ति के गीत गाए तो सभी भावविभोर हो गए।
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने जिला जेल के अधिकारियों को आगे भी मंच की सेवाएं देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक पीडी सलोनी, जेलर राजेश सिंह और बीके गौतम, डिप्टी जेलर हरबंश पांडे व सुनील सिंह, मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन, सुशील जैन, संदेश जैन, विमल जैन, रॉबिन जैन, विनय जैन आदि उपस्थित रहे।
- Agra News: हजार में हवलदार और लाख में थाना…वाला स्टंट पड़ा भारी, रील बनाने वाले सपा नेता दामा यादव पर FIR; अब लाइसेंस रद्द करने की तैयारी - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026