Hathras (Uttar Pradesh, India) । जनपद में गुरूवार को कोविड – 19 टीकाकरण हुआ। टीकाकरण की शुरुआत सुबह 10 बजे से हुई। जोकि शाम पांच बजे तक चली। गुरुवार को 1388 कर्मचारियों को कोविड-19 टीका से प्रतिरक्षित किया गया। इन्हे कोविड-19 टीके की अगली डोज 28 दिन बाद दी जाएगी।
जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (सीएचसी) पर बने टीकाकरण केंद्रों पर दो – दो टीकाकरण बूथ बनाए गए हैं। टीबी अस्पताल व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक – एक सत्र में टीकाकरण हुआ। इन केंद्रों पर नोडल व सेक्टर मजिस्ट्रेट ने नजर रखीं। जिलेभर के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर गुरुवार को कोरोना का टीकाकरण हुआ। जिसमें सादाबाद, सहपऊ, सिकंदराराऊ, हसायन, महौ, सासनी, मुरसान, एमडी टीबी अस्पताल और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना का टीका लगाया गया। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दो-दो सत्र हुए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विजेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दिन कई ऐसे लोग भी रहे, जिनका नाम कोविन पोर्टल पर पंजीकृत था, लेकिन वह टीकाकरण के समय नहीं आए। अनुपस्थित लोगों की अब एक अलग सूची तैयार होगी। इन लोगों को टीकाकरण के लिए अलग से समय दिया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि जनपद में कोविड टीकाकरण किया गया है। जिसके तहत आज कुल 1388 को टीका लगाया गया है। दूसरा डोज 28वें दिन लगेगा। टीका लगने के बाद आधे घंटे तक प्रतिरक्षा कमरे में निगरानी में रखा गया।
जिसमें से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सि0राऊ0 में 146, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-सादाबाद में 121, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-सासनी में 212, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-हसायन में 138, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-सहपऊ में 156, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-महौ में 205, एम0डी0टी0बी0 हॉस्पीटल (शहरी क्षेत्र), में 98, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मधुगढ़ी में 139 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र- मुरसान में 180 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया है।
- Moon Princess 100 Slot-spelet Bekvämlighetszon för svenska casinoentusiaster - November 3, 2026
- Spin Dynasty Casino Delivers Generous Bonuses and Bigger Jackpots for Players in Canada - November 1, 2026
- Free Spin e Offerte Speciali Disponibili per i Utenti Italiani su Betista Casino - November 1, 2026