Agra, Uttar Pradesh, India. पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (लियाफी) उत्तर मध्य क्षेत्र के उपाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ मंडल प्रबंधक आगरा के अनुपस्थिति में प्रबंधक विक्रय आगरा मंडल मनोज धवन से मिला। अभिकर्ता एवं बीमा ग्राहकों के हितों के संदर्भ में 14 सूत्री मांगों को लेकर भारतीय जीवन बीमा निगम के चेयरमैन एमआर कुमार को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
श्री धवन ने अभिकर्ता बंधुओं को उनकी मांगों को लेकर आश्वस्त किया कि उनका संदेश चेयरमैन तक ज्ञापन के रूप में पहुंचा दिया जाएगा। तत्पश्चात प्रतिनिधिमंडल नगर शाखा प्रथम आगरा पहुंचा। वहां वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अमित गुप्ता को भी चेयरमैन को संबोधित ज्ञापन दिया।
ज्ञापन ज्ञापन देने वालों में जोनल वाइस प्रेसिडेंट अनिल कुमार शर्मा के साथ उपेंद्र उपाध्याय, बाबा रामअवतार, राठौर अजय कुमार जैन, संतोष उपाध्याय, राजकुमार शर्मा, सुनील जैन, सुचिता जैन, राजेंद्र कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- I Tested Every Wild Robin Casino Bonus Category Here Is What UK Players Ought To Know - October 14, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026