नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (NLC) इंडिया लिमिटेड ने इंडस्ट्रियल ट्रेनी (Industrial Trainee) पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज यानी 20 मार्च से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nlcindia.in पर जाकर अप्लाय कर सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स और सैलरी
औद्योगिक प्रशिक्षु/एसएमई और तकनीकी (ओ एंड एम) की 100 वैकेंसी हैं। इसके लिए ट्रेनिंग की अवधि 03 वर्ष होगी। ट्रेनिग अवधि के दौरान उम्मीदवार को प्रथम वर्ष में 18,000, दूसरे वर्ष 20,000 और तीसरे वर्ष 22,000 का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
औद्योगिक प्रशिक्षु (खान एवं खान सहायता सेवाएं) के 139 पदों पर भर्ती होगी। ट्रेनिंग की अवधि 03 वर्ष होगी। ट्रेनिग अवधि के दौरान उम्मीदवार को प्रथम वर्ष में 14,000, दूसरे वर्ष 16,000 और तीसरे वर्ष 18,000 का स्टापेंड दिया जाएगा।
आयु सीमा
सामान्य/ईडब्ल्यूएस : 37 वर्ष
ओबीसी (एनसीएल) : 40 वर्ष
एससी/एसटी : 42 वर्ष
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
औद्योगिक प्रशिक्षु/एसएमई और तकनीकी (ओ एंड एम) आवेदक के पास इंजीनियरिंग कोर्स में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
डिप्लोमा लेटरल उम्मीदवारों को 12वीं पास होने के साथ कोर्स की 2 वर्ष की अवधि पूरी की होनी चाहिए।
खान एवं खान सहायता सेवाएं आवेदकों के लिए आवेदक को 10वीं बोर्ड पास होना चाहिए।
मान्यता प्राप्त संस्थानों से किसी भी इंजीनियरिंग ट्रेड में आईटीआई (एनटीसी) किया होना चाहिए।
या
10वीं पास के साथ किसी भी इंजीनियरिंग स्ट्रीम में नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (एनएसी) होना चाहिए।
सिलेक्शन प्रोसेस
लिखित परीक्षा: आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा के बाद आरक्षण के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: उम्मीदवारों को ईमेल द्वारा भेजे गए नोटिफिकेशन पर मांगे गए ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स केंद्र में पेश करना होंगे।
मेडिकल परीक्षा: सिलेक्टेड अप्रेंटिस को एनएलसीआईएल मेडिकल मानकों के अनुसार मेडिकल फिटनेस एग्जाम देना होगी।
ऐसे करें आवेदन
एनएलसी की ऑफिशियल वेबसाइट nlcindia.in पर जाएं।
होमपेज पर करियर सेक्शन में क्लिक करें।
यहां आपको एनएलसी औद्योगिक प्रशिक्षु पदों के लिए आवेदन लिंक मिलेगा।
अपने नाम, जन्मतिथि के माध्यम से आवेदन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
मांगे गए सेल्फ वेरिफाइड डॉक्यूमेंट्स और सर्टिफिकेट पोर्टल पर अपलोड करें।
मांगी गई जानकारी दर्ज करके फॉर्म सबमिट करें।
आगे की जरूरत के लिए प्रिंट आउट लेकर रखें।
-एजेंसी
- शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं का बढ़ा रुझान: स्नातक सीट के मुकाबले वोटिंग की रफ्तार में आगे रहे शिक्षक वोटर - October 23, 2026
- संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के कारण न्यूयॉर्क में रहे राज्यसभा सांसद नवीन जैन: पुत्र वैभव जैन ने आगरा में संभाला चुनावी दायित्व - October 23, 2026
- ”विकास सहयोग और वैश्विक साझेदारी से ही संभव है सतत विकास”: संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित बैठकों में सांसद नवीन जैन ने रखा भारत का पक्ष - October 23, 2026