अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने कहा है कि इस साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक खेलों के ओपनिंग समारोह में रूस और बेलारूस के ख़िलाड़ी हिस्सा नहीं लेंगे.
समिति ने इस बारे में कहा, “ये खिलाड़ी निजी तौर पर हिस्सा ले रहे हैं लेकिन उन्हें इस समारोह का अनुभव लेने का मौक़ा दिया जाएगा.”
अब तक रूसी पासपोर्ट के साथ 12 खिलाड़ी और बेलारूस के पासपोर्ट के साथ 7 खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए आवेदन कर चुके हैं.
फरवरी 2022 को रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद इन दोनों देशों के खिलाड़ियों के ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने पर पाबंदी लगाई गई है. हालांकि दोनों मुल्कों को ख़िलाड़ी बतौर न्यूट्रल यानी किसी देश का हिस्सा बिना बने खेलों में हिस्सा ले सकते हैं.
पेरिस ओलंपिक समिति की शर्तों के अनुसार इन खिलाड़ियों को बिना अपने राष्ट्रीय झंडे, राष्ट्रचिन्ह और राष्ट्रगान के हिस्सा लेना होगा.
-एजेंसी
- यूपी में बाढ़ के हालातों पर कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का सरकार पर प्रहार, बोले— कागजी और चुनावी दावों तक सीमित है राहत कार्य - September 7, 2026
- सीतापुर में पेड़ की डाल काटते वक्त दर्दनाक हादसा: बिजली करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम - September 7, 2026
- यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं का बड़ा कायाकल्प: UPTEN के जरिए ‘गोल्डन ऑवर’ में इलाज की तैयारी, 48 घंटे तक मिलेगा मुफ्त इमरजेंसी उपचार - September 7, 2026