अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इस बात से सहमत हैं कि पुतिन यूक्रेन की सरकार को अपदस्थ करने की कोशिश करेंगे. अमेरिकी प्रसारक एबीसी को दिए इंटरव्यू में ब्लिंकन ने कहा कि यह रूसी योजना का हिस्सा है. ब्लिंकन ने कहा कि यूक्रेन की राजधानी कीवऔर अन्य बड़े शहरों पर हमला कर यूक्रेन की चारों तरफ़ से घेराबंदी होगी.
ब्लिंकन ने कहा कि रूसी हमला यूक्रेन से आगे भी संभव है लेकिन उन्होंने दोहराया कि अमेरिका नेटो सदस्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि नेटो के किसी एक सदस्य पर हमला उसके सभी सदस्यों पर हमला है.
ब्लिकंन ने कहा, ”राष्ट्रपति बाइडन इस बात को लेकर बिल्कुल स्पष्ट हैं कि नेटो के हर इंच की सुरक्षा होगी. मुझे लगता है कि पुतिन ने हमले का दायरा यूक्रेन के बाहर किया तो हमारी यह प्रतिबद्धता काफ़ी है.”
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने भी कहा है कि रूसी उन्हें ख़त्म कर देना चाहते हैं.
एक वीडियो संदेश में राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा, ”वे (रूस) यूक्रेन के प्रमुख को ख़त्म कर राजनीतिक रूप से नष्ट करना चाहते हैं. दुश्मनों के निशाने पर सबसे पहले मैं हूँ और दूसरे नंबर पर मेरा परिवार है.”
-एजेंसियां
- आगरा में आध्यात्मिक और राष्ट्र-कल्याण का महापर्व: 251 कुण्डीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026
- श्रद्धा दुबे मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान: बोले— “यह कोई सामान्य मामला नहीं है, यह सरकार को ले डूबेगा” - October 20, 2026