मुंबई। ग्लैमर और सफलता की नई परिभाषा लिख रहीं भारतीय अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। खबरों के अनुसार, उर्वशी ने हाल ही में लगभग ₹90 करोड़ की कीमत वाली दो अत्याधुनिक ‘बुगाटी टूरबिलॉन’ (Bugatti Tourbillon) हाइपरकारें खरीदी हैं। इस बड़ी उपलब्धि के साथ, उर्वशी अब उन चुनिंदा वैश्विक हस्तियों के क्लब में शामिल हो गई हैं, जिनमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो, नेमार जूनियर और अंतरराष्ट्रीय पॉप आइकन ड्रेक जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
एक अभिनेत्री से ग्लोबल ब्रांड तक का सफर
200 मिलियन से अधिक सोशल मीडिया फॉलोअर्स के साथ उर्वशी रौतेला आज केवल भारतीय सिनेमा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि एक ग्लोबल ब्रांड के रूप में स्थापित हो चुकी हैं। अंतरराष्ट्रीय फैशन मंचों से लेकर बड़े मनोरंजन आयोजनों तक, उर्वशी ने अपने प्रभाव से सफलता के नए मानक तय किए हैं।
लग्ज़री का नया अध्याय: बुगाटी टूरबिलॉन
बुगाटी टूरबिलॉन जैसी सीमित संस्करण (Limited Edition) वाली हाइपरकार का उनके कलेक्शन में शामिल होना उनकी शानदार जीवनशैली और वैश्विक स्तर पर बढ़ती उनकी धाक का प्रतीक है। विशेषज्ञों का मानना है कि जिस तरह से उर्वशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को प्रस्तुत किया है, वह उन्हें नई पीढ़ी की सबसे प्रभावशाली भारतीय ग्लोबल स्टार के रूप में पेश करता है। महत्वाकांक्षा, मेहनत और लग्ज़री का यह नया अध्याय साबित करता है कि उर्वशी रौतेला आज मनोरंजन जगत में सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रही हैं।
– अनिल बेदाग
- अखिलेश यादव का सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर तीखा तंज: बोले- ‘स्टूल से कुर्सी पर तो बैठा दिया, पर हाथ उठाने की इजाजत नहीं दी’ - October 8, 2026
- संभल में अनोखी अंतिम यात्रा: 15 किलोमीटर लंबी शव यात्रा में सबसे आगे चले पालतू हाथी ‘मोहन’ और ‘परमा’, वीडियो हुआ वायरल - October 8, 2026
- वाराणसी दौरा: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहे मौजूद - October 8, 2026