मुंबई। अपनी हर भूमिका में जान फूँकने के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री अदा शर्मा अब मराठी फिल्म उद्योग में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ‘द केरला स्टोरी’ जैसी सुपरहिट फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस पर ₹375 करोड़ से अधिक की कमाई का रिकॉर्ड बनाने वाली अदा शर्मा ने अपनी पहली मराठी फिल्म ‘गजरा’ का पोस्टर जारी कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
पहचानना हुआ मुश्किल, रहस्यमयी है लुक
फिल्म ‘गजरा’ के पोस्टर में अदा शर्मा का अवतार इतना अनूठा और रहस्यमयी है कि पहली नजर में उन्हें पहचान पाना नामुमकिन सा लगता है। लाल परिधान में सजी अदा के चेहरे पर खून के निशान और उनकी आंखों में झलकता दर्द, गुस्सा व रहस्य किसी गहरी और बेचैन कर देने वाली कहानी का संकेत दे रहे हैं। यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है, जो दर्शकों को भावनाओं और संघर्षों की एक सशक्त सिनेमाई यात्रा पर ले जाएगी।
वैविध्यपूर्ण करियर का नया पड़ाव
अदा शर्मा ने अपने करियर में हमेशा से ही लीक से हटकर किरदार चुने हैं। ‘1920’ की हॉरर हो, ‘कमांडो’ का एक्शन, ‘द केरला स्टोरी’ का गंभीर अभिनय हो या फिर ‘सनफ्लावर’ और ‘रीटा सान्याल’ की कॉमेडी—अदा ने हर विधा में खुद को साबित किया है। अब मराठी सिनेमा में उनका यह ‘नया अवतार’ दर्शकों और फिल्म समीक्षकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
’गजरा’ न केवल अदा के फिल्मी सफर का एक महत्वपूर्ण अध्याय साबित होगी, बल्कि मराठी फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी इसे एक बड़ी सिनेमाई घटना के तौर पर देखा जा रहा है। उनके प्रशंसक इस नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
-अनिल बेदाग
- मुंबई में दिव्यांगजनों के लिए नई सुबह: नारायण सेवा संस्थान ने बांटे 154 अत्याधुनिक कृत्रिम अंग, लौटी चेहरे पर मुस्कान - June 23, 2026
- शंकर महादेवन की जादुई आवाज़ और देबोजीत दत्ता का संगीत: प्रेरणादायक गीत ‘नक्श-ए-कदम’ हुआ रिलीज, सुनिए रूहानी धुन - June 23, 2026
- पद्मश्री अनूप जलोटा ने किया ‘ऐ ज़िन्दगी’ एल्बम का भव्य लोकार्पण, सुरों के इस गुलदस्ते में हैं जीवन के हर रंग - June 23, 2026