लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून विदाई से पहले एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पूरब और पश्चिम, दोनों ही हिस्सों में जोरदार बारिश देखने को मिली है। वहीं, अब पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। सोमवार को पश्चिमी तराई के सहारनपुर, शामली, बिजनौर सहित 15 जिलों में गरज-चमक के साथ ओले गिरने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के 13 जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज और झोंकेदार हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है। इसके अलावा लगभग 38 जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण सोमवार को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। हालांकि, उन्होंने बताया कि बुधवार से पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम के शुष्क होने के संकेत मिल रहे हैं।
साभार सहित
- फिरोजाबाद के अकबरपुर को मिलेगी वैश्विक पहचान: कैंची धाम की तरह चमकेगी बाबा नीब करौरी की जन्मस्थली, ₹8.65 करोड़ का कन्वेंशन सेंटर तैयार - March 30, 2026
- ’बोधित्व’ थीम पर सजेगी आगरा की ऐतिहासिक भीमनगरी: GIC मैदान में भूमि पूजन संपन्न, 125 फीट ऊँचे भव्य महल में विराजेगा बाबा साहेब का गौरव - March 29, 2026
- आगरा में शिक्षा का ‘संग्राम’: किताबों की कालाबाजारी पर युवा शक्ति संगठन और स्कूल संचालक आमने सामने, तख्तियां लेकर यूथ हॉस्टल पहुंचे अभिभावक - March 29, 2026