UP Weather Alert : देश के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश का दौर बना हुआ है। मानसून (Monsoon) की दस्तक के बाद उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग (Weather Department) की ओर से आज प्रदेश के 30 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर समय पूर्वी उत्तर प्रदेश (Eastern Uttar Pradesh) के 8 जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। राजधानी लखनऊ में सोमवार की सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (Weather Department) का कहना है कि यूपी (UP) में अभी तक औसतन 144 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों (Weather Scientists) के मुताबिक प्रदेश में मानसून की सक्रियता का खासा असर दिखा है। प्रदेश में 8 जुलाई तक बारिश का यह दौर बने रहने की संभावना है। रविवार को प्रदेश के 61 जिलों में हल्की से लेकर तेज बारिश दर्ज की गई है। रविवार को फर्रुखाबाद में सबसे ज्यादा 105 मिलीमीटर बारिश हुई।
पिछले 24 घंटों में 50 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई है, आज 30 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसमें गोरखपुर, कुशीनगर समेत पूर्वी यूपी (Eastern Uttar Pradesh) के 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वही अगले दो दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई बेल्ट के कई जिलों में भारी बारिश के लिए चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल 8 जुलाई तक मौसम के यूहीं बने रहने के आसार है।
साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव
यूपी मौसम विभाग (UP Weather Department) के अनुसार, वर्तमान में घुमावदार हवा (Cyclonic Circulation) प्रदेश के उत्तरी-पश्चिमी हिस्से की ओर सक्रिय है, इसके प्रभाव से 5 जुलाई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश (Eastern Uttar Pradesh) और तराई बेल्ट के कई जिलों में भारी बारिश के आसार है। 6 जुलाई से प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों और बुंदेलखंड क्षेत्र में भारी बारिश के आसार हैं। आज सोमवार को बादलों की आवाजाही के साथ प्रदेश के 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इधर, यूपी में अब तक 144 मिमी बारिश औसतन रिकॉर्ड की गई है। जबकि अनुमान 106.8 मिमी था।
7-8 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का दौर
यूपी मौसम विभाग (UP Weather Department) के अनुसार, आज 3 जुलाई को पश्चिमी यूपी के मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा और मथुरा सहित आसपास के जिलों में और पूर्वी यूपी के जिलों में भी बारिश की संभावना है। 4 जुलाई को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में भी बारिश की संभावना है। 5 जुलाई को भी पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश (Eastern Uttar Pradesh) के लगभग सभी स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 6 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी (Eastern UP) और 7 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी (Eastern UP) में कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी मौसम विभाग (UP Weather Department) ने आज सोमवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्से जैसे बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और संतकबीर नगर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।वही कानपुर, कानपुर देहात, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, जौनपुर, बलिया, आजमगढ़, मऊ, वाराणसी, गाजीपुर, चंदौली, देवरिया, प्रयागराज में भी हल्की बारिश की संभावना है।
- ‘सेवा तीर्थ’ और ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन: पीएम मोदी बोले— “ये परिसर महाराजाओं की नहीं, 140 करोड़ भारतीयों की सोच का आधार हैं” - February 13, 2026
- ‘सेवा तीर्थ’ नामकरण पर संजय सिंह का तीखा प्रहार— अगली बार लोग नारियल और अगरबत्ती लेकर आएंगे… - February 13, 2026
- विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने सदन में उठाई आगरा की मांग— ‘यमुना पर बैराज और शहर में चाहिए इंटरनेशनल स्टेडियम’ - February 13, 2026