Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग 9 जून बड़ा काम करने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में एक साथ आयोग की सदस्य पहुंचेंगी। जिला महिला अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करेंगी। यह सब महिलाओं की चिकित्सकीय स्थिति की जमीनी हकीकत की जानकारी के लिए किया जा रहा है। बता दें कि 27 सदस्यीय महिला आयोग में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और 24 सदस्य हैं। आगरा से निर्मला दीक्षित और फिरोजाबाद से सुमन चतुर्वेदी, अलीगढ़ से मीना कुमारी और रामसखी कठेरिया सदस्य हैं।
क्या करेंगी सदस्य
महिलाओं को शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन, कोविड काल में गर्भवती तथा अन्य गंभीर रोग से पीड़ित महिलाओं को दिए जा रहे उपचार का अनुश्रवण तथा कोविड-19 से बचाव हेतु महिला टीकाकरण की वस्तुस्थिति की जानकारी की जाएगी। इसके लिए बैठक के साथ-साथ अस्पतालों का भ्रमण किया जाना है।
डीएम और एसपी को सूचना दी गई
आयोग की ओर इस बारे में 22 जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों को सूचना दी गई है। उनसे कहा गया गया है कि आयोग की सदस्यों को नौ जून को समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
इन जिलों में देखेंगी हकीकत
नौ जून को गौतमबुद्ध नगर, गोरखपुर, मिर्जापुर, बस्ती, शाहजहांपुर, देवरिया, मुजफ्फरनगर, आगरा, अलीगढ़, ललितपुर, महोबा, कानपुर देहात, प्रयागराज, कौशांबी, बाराबंकी, मथुरा, अंबेडकर नगर, उन्नाव, रायबरेली, महाराजगंज, बदायूं और औरैया में आयोग की सदस्य पहुंचेगी।

निर्मला दीक्षित आगरा में रहेंगी
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित नौ जून को आगरा में रहेगी। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रोटोकॉल) ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी से कहा गया है कि निरीक्षण और बैठक के समय उपस्थित रहें।
…
- आगरा में यमुना आरती स्थल पर जागी आध्यात्मिक चेतना, कवियों के शब्द बने भक्ति की आरती - March 2, 2026
- जब बच्चों ने खुद टांगा अपना बैग: बैजंती देवी इंटर कॉलेज आगरा में ‘नौनिहाल महोत्सव’ बना आत्मनिर्भरता का उत्सव - February 24, 2026
- शंकराचार्य विवाद पर गौरीशंकर सिंह सिकरवार का ये आलेख आपने पढ़ा क्या - February 24, 2026