लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की समय-सारिणी में एक बार फिर संशोधन किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत अब ड्राफ्ट मतदाता सूची 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित की जाएगी।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। पहले 27 अक्टूबर तक की मतदाता सूची में प्रदेश में कुल 15.44 करोड़ मतदाता दर्ज थे। विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 2.89 करोड़ नाम हटाए जाने के बाद अब 12.55 करोड़ मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची जारी होगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर चल रहे इस पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधित तिथियों के तहत 6 जनवरी से 27 फरवरी 2026 के बीच नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद उत्तर प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 6 मार्च 2026 को किया जाएगा।
निर्वाचन आयोग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के भीतर अपनी मतदाता प्रविष्टियों की जांच अवश्य करें और नाम जोड़ने, हटाने या सुधार से संबंधित दावे एवं आपत्तियां समय पर दर्ज कराएं, ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाया जा सके।
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026