मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद में पुलिस ने एक युवक की बाइक में तमंचा रखकर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिसकर्मियों का यह कारनामा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित परिवार ने आईजी से शिकायत की। आईजी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के खंदरावली गांव निवासी अशोक त्यागी का परिवार के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि दूसरे पक्ष से मिलकर पुलिस अशोक के परिवार का उत्पीड़न कर रही है।
मंगलवार रात खरखौदा पुलिस अशोक के घर पहुंची। एक पुलिसकर्मी ने अशोक की बाइक के बैग में एक तमंचा रख दिया। इसके बाद अशोक के बेटे अंकित को हिरासत में ले लिया। इसके बाद बाइक बैग से पुलिसकर्मियों ने तमंचा निकाला और अंकित को साथ ले गए।
घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत आईजी नचिकेता झा से की। आईजी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
इस बारे में पूछने पर एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि वीडियो की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है।
यह घटना एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा करती है।
- Agra News: बच्चों को बांटी गईं ‘एक्सपायरी दवाएं’, प्रशासन सख्त; ड्रग विभाग ने लिए सैंपल, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश - June 17, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज का कमाल: दुर्लभ ‘गिलियन-बैरे सिंड्रोम’ से जूझ रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन - June 17, 2026
- आगरा में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई: अंगूठी गांव में तीन साल बाद तालाब हुआ अतिक्रमण मुक्त; मंदिर-मस्जिद समेत अवैध निर्माण ध्वस्त - June 17, 2026