Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के आगरा से बड़ी खबर आई है। थाना खंदौली बॉर्डर के गांव नेहर्रा में उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा प्रशांत यादव पुत्र रमेशचंद यादव मूल निवासी खुर्जा, बुलंदशहर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वर्तमान में वह आगरा में तैनात थे। इस घटना से पुलिस विभाग में खलबली मच गई है।
गांव के खते में आलू के विवाद को लेकर विश्वनाथ का अपने भाई झगड़े हो गया था। इस सूचना पर पुलिस उपनिरीक्षक प्रशांत यादव अपने साथ सिपाही चंद्रसेन व एक अन्य सिपाही के साथ शाम के समय मौके पर पहुंचे। बीचबचाव के दौरान दोनों भाइयों में तनातनी हो गई। दरोगा ने रोका तो एक पक्ष ने उन पर तमंचे से गोली दाग दी। दरोगा वहीं गिर पड़े। आरोपी मौके से भाग गए। प्रशांत यादव को किसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खंदौली में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। सिपाही की हालत खऱाब हो गई।
अपर पुलिस महानिदेशक (एडीडी) राजीव कृष्ण व वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार मौके पर पहुंचे। बबलू कुमार ने बताया कि गोली मारने वाले की तलाश की जा रही है। दारोगा के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। गोली मारने वाले जल्दी ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- फायरमैन जितेंद्र राठौर की शिकायत पर दयालबाग डीम्ड विश्वविद्यालय आगरा को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग का नोटिस, 30 दिन का अल्टीमेटम, जानिए क्या है मामला - February 15, 2026
- आगरा के साहित्य का सितारा: डॉ. रामेन्द्र शर्मा ‘रवि’ को मिला ‘ब्रजभाषा विभूषण’ सम्मान, शहर में खुशी की लहर - February 13, 2026
- स्वच्छता में चमका आगरा का नाम, आगरा विकास मंच ने किया महापौर एवं नगर आयुक्त का सम्मान - July 23, 2025