UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के राय कस्बा में लगे अस्थाई पटाखा बाजार में दीवाली के मौके पर दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर दीवाली की दोपहर अस्थाई पटाखा बाजार में भीषण आग लग गयी। इस अग्निकांड के बाद पटाखा बाजार में हड़कंप मच गया। आनन फानन में इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी। वहीं, इस हादसे में 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि, राजा कस्बा के मांट रोड स्थित गोपाल बाग में करीब दो दर्जन अस्थाई दुकाने लगाई गयीं थीं। दीवाल की दोपहर पटाखा बाजार में बड़ी संख्या में खरीदार पहुंचे थे। इस दौरान पटाखा बाजार में भीषण आग लग गयी। देखते ही देखते पूरे बाजार में आग फैल गयी और पटाखा की दुकान जलने लगीं।
आग लगते ही बाजार में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। 12 से अधिक लोगों के झुलसने की जानकारी पुलिस द्वारा दी गई है। वहीं, फायर की गाड़ियों के साथ पहुंचे कर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। वहीं, आग में झुलसे लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- Doctor’s Day Message From Artemis Hospital Ignites National Dialogue on Compassion, Reform, and Innovation in Healthcare - July 1, 2025
- 10 Visionary Doctors Redefining the Future of Healthcare - July 1, 2025
- Doctor’s Day 2025: Leading Health Experts Offer Practical Tips for Lifelong Wellness - July 1, 2025