उत्तर प्रदेश पुलिस की एंटी टेरर स्क्वॉड यानी ATS ने चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. यूपी पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से जारी एक बयान में बताया है कि ISIS के आतंकी साहित्य को अपनी जैसी विचारधारा वाले लोगों के बीच बांटकर उन्हें ISIS से जोड़ने के आरोप में चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने इन चारों आतंकवादियों पर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए बताया है कि इनके कब्ज़े से ISIS का जिहादी साहित्य भी बरामद किया है.
पुलिस के अनुसार ये चारों आतंकवादी गोपनीय तरीके से इंटरनेट के सहारे लोगों को मानसिक और शारीरिक तौर पर जिहाद के लिए प्रशिक्षित कर रहे थे. पुलिस ने इन सब पर अलीगढ़ मॉड्यूल से जुड़े होने का आरोप लगाया है.
पुलिस के अनुसार ये सभी अभियुक्त अलीगढ़ के छात्र संगठन ‘स्टूडेंट्स आफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की बैठकों के जरिए एक दूसरे के संपर्क में आए और उसी संगठन की आड़ में नए लोगों को ISIS से जोड़ने का काम कर रहे थे.
- 3,400 करोड़ के मालिक बीजेपी विधायक बने ‘भिखारी’: सड़क पर उतरकर मांगी भीख, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान - September 15, 2026
- आगरा में श्री हरि सत्संग समिति की नित्य प्रभात फेरी के 15 साल पूरे: भव्य संकीर्तन यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, विधायक ने की पुष्पवर्षा - September 15, 2026
- सपा की तुष्टिकरण और जातिगत राजनीति अब जनता के बीच नहीं चलने वाली: भाजपा नेता रोहित कत्याल - September 15, 2026