लखनऊ। यूपी के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव (Girish Chandra Yadav) ने शनिवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेल साथी एप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यूपी में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए ‘खेल साथी’ एप (Khel Saathi App) शुरू किया गया है। इस मोबाइल एप पर खिलाड़ी घर बैठे खेल गतिविधियों से संबंधित सभी जानकारियां एवं सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
ई-स्पोर्ट्स के लिये सिंगापुर की कंपनी के साथ एमओयू
इस मौके पर अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण डॉ. नवनीत सहगल ने सिंगापुर की प्रसिद्ध गेम कंपनी सी लिमिटेड (गरीना) के मुख्य परिचालन अधिकारी ये गैंग के साथ ई स्पोर्ट्स (E-Sports) से संबंधित स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप और एमओयू पर हस्ताक्षर किये। खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि ई-स्पोर्ट्स के लिए किये गये अनुबंध से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रदेश में ई-स्पोर्ट्स का बड़ा इंफ्रस्ट्रक्चर मिलने से खेलों को बढ़ावा मिलेगा।
यूपी में युवाओं को ई-स्पोर्ट्स के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित
अपर मुख्य सचिव डॉ. नवनीत सहगल (Additional Chief Secretary Dr. Navneet Sehgal) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ई-स्पोर्ट्स (E-Sports) का आगाज हो रहा है। नई खेल नीति में ई-स्पोर्ट्स को शामिल करने के बाद उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसके कार्यक्रम में प्रदेश भर के युवाओं को ई-स्पोर्ट्स के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ई-स्पोर्ट्स मील का पत्थर साबित होगा और अतिरिक्त रोजगार सृजन में मदद मिलेगी।
ग्रेटर नोएडा में ई-स्पोर्ट्स सेंटर की होगी स्थापना
नवनीत सहगल (Navneet Sehgal)ने कहा कि प्रदेश में ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए निजी क्षेत्र के साथ अनुबंध किया गया है। यह कंपनी हीरानंदानी ग्रुप के साथ मिलकर ग्रेटर नोएडा में ई-स्पोर्ट्स सेंटर की स्थापना करेगी और ई-स्पोर्ट्स गेम्स का आयोजन कराएगी। इस वर्ष प्रदेश में ई-स्पोर्ट्स का बड़ा टूर्नामेंट भी कराया जाएगा।
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि यूपी लगातार खेल की राजधानी बन रहा है। ई स्पोर्ट्स में हमारा उज्जवल भविष्य है और हम उत्साहित हैं कि यह पहली बार है, जब गरीना जैसे वैश्विक ब्रांड ने टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए यूपी को चुना है।हमने हाल ही में सबसे सफल खेलो इंडिया-यूनिवर्सिटी गेम्स, एशियन यूथ हैंडबॉल चैम्पियनशिप, कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैम्पियनशिप और आईटीएफ मेंस का सफल आयोजन किया।
सितंबर में डेविस कप और मोटोजीपी का आयोजन अब सितंबर में डेविस कप और मोटोजीपी की मेजबानी के लिए हम अपने आप को तैयार कर रहे हैं। आज प्रदेश में खेल वास्तव में राज्य की सॉफ्ट पावर बन गया है। इस अवसर पर निदेशक खेल आरपी सिंह भी मौजूद थे।
- ’संस्कार’ धारावाहिक समीक्षा: बिखरते पारिवारिक रिश्तों के बीच के.सी. और राजेश बोकाडिया की शानदार और भावुक कर देने वाली प्रस्तुति - October 29, 2026
- औरंगजेब के दौर की अनकही कहानी पर्दे पर लाएंगे अजय राम: हिंदी फिल्म ‘मुगलों की मीरा’ की घोषणा - October 29, 2026
- प्रयागराज की महिमा बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल: खेतों में मजदूरी करने वाली बेटी ‘एजुकेट गर्ल्स’ और RSETI के जरिए बनी आत्मनिर्भर - October 29, 2026