कारसेवकों पर सीधे गोली चला देना यह किसी तरीके से विकल्प नहीं होता है। गोली चलाने से पहले बहुत सारे विकल्प होते हैं। लोगों को समझा बुझाया जाता है। बैरियर लगाया जाता है, पानी की बौछार की जाती है, टियर गैस छोड़ी जाती है।
यह बात प्रदेश के समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के गुरुवार को कारसेवकों पर गोली चलाने को लेकर दिए गए बयान पर कही। वे नुमाइश पंडाल में रामकथा में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
why can’t we do book in Hindiबोले, अखिलेश और शिवपाल की सोच में कोई परिवर्तन नहीं हुआ
उन्होंने कहा कि वे भी पुलिस में रहे हैं। अपने नागरिकों के ऊपर गोली चलवा देना एक अनिष्ठ सरकार की निशानी है। ऐसे बयानों से साफ जाहिर हो रहा है कि अखिलेश यादव व शिवपाल सिंह यादव की सोच में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। रामभक्ति उनके अंदर नहीं है इसका दंड वे लोग भुगत रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विपक्षियों द्वारा यह कहना कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जाएंगे यह कोई अचम्भे की बात नहीं है। राममंदिर अब बन चुका है। उसका उद्घाटन भी होने वाला है अब कहीं कोई विवाद नहीं है न कहीं कोई कर्फ्यू है और न ही गोली चल रही है।

राम केवल देश के ही नहीं पूरे विश्व के हैं। अगर विपक्ष को यह लगता है कि राम मंदिर निर्माण में भारतीय जनता पार्टी का कोई अहम रोल है तो यह उन्हें बिल्कुल सही लगता है। क्योंकि यह आंदोलन हमारे वरिष्ठों ने चलाया था और न्यायालय के आधार पर आगे की कार्रवाई की है।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फतेहाबाद के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत - October 11, 2026
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026