लखनऊ। कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। इसको लेकर केंद्र सरकार ने राज्यों को अलर्ट किया है। कोविड के नए वैरिएंट जेएन-1 को लेकर शुक्रवार को यूपी सरकार ने सभी सरकारी, निजी अस्पतालों के साथ ही सीएमओ को नई गाइडलाइन जारी की है। नई गाइडलाइन के मुताबिक, इंफ्लुएंजा जैसे लक्षणों, खांसी, बुखार व श्वांस संबंधी बीमारियों की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की कोविड जांच कराई जाएगी। पॉजिटिव पाए जाने पर जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए नमूना केजीएमयू भेजा जाएगा।
इसके साथ ही खांसी, जुकाब, बुखार व श्वांस संबंधी रोगियो पर विशेष तौर पर नजर रखी जाएगी। इन मरीजों की जब तक कोविड रिपोर्ट नहीं आती है तब तक आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जाएगा। साथ ही क्रिसमस व नए वर्ष की पूर्व संध्या पर होटल, रेस्त्रां व मॉल में लोगों की भीड़ जुटेगी। इससे संक्रमण के प्रसार की आशंका है। इसको देखते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा।
-एजेंसी
- Agra News: कमला नगर के युवक की संदिग्ध मौत, कार विवाद में मर्डर का आरोप, बीमार पिता का इकलौता सहारा छिना - March 27, 2026
- फतेहपुर सीकरी में ‘रंग-ए-सूफियाना’: शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में गूंजी अमन की शायरी, सांसद राजकुमार चाहर ने दिया भाईचारे का संदेश - March 27, 2026
- Agra News: जिस थाने में दर्ज होते हैं अपराध, उसी के भीतर नियमों को कुचलकर काट डाला गया हरा पेड़ - March 27, 2026