आगरा: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता, भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सलाम करने के लिए शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई।
यात्रा में शामिल लोग तिरंगा झंडा लेकर चल रहे थे। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और तीनों सेनाओं की जयकारा लगाया। हालांकि जोश जोश में यात्रा में लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद की जगह जिंदाबाद के नारे लगा दिये। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाद में गलती पर एहसास हुआ तो वीडियो जारी कर माफी मांगी।
शनिवार को शाहगंज बाजार से पुलिस चौकी से रुई की मंडी तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। अखंड भारत महासंघ के कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा थामे हुए नारेबाजी कर रहे थे। इस बीच महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन गिर्ज पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। वहीं, उनके साथ चल रहे लोग भी जिंदाबाद के ही नारे लगाए। वहीं, राहगीरों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जब वीडियो वायरल हुआ तो अर्जुन गिर्ज ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी।
अर्जुन गिर्ज ने कहा कि वह महंत हैं। देशभक्ती की सच्ची भावना उनके भीतर है। भूलवश उन्होंने मुर्दाबाद की जगह पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिये। वह जोश में होश खो बैठे थे। इसके लिए वह सार्वजनिक तौर पर माफी मांगते हैं।
दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर थाना शाहगंज पहुंच कांग्रेस नेता अपूर्व शर्मा ने थाना शाहगंज में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की इसके बाद थाना पुलिस ने तहरीर पर कार्यवाही करते हुए अर्जुन गिर्ज गोपाल चाहर सहित कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अपूर्व शर्मा ने बताया कि ऐसे लोग शहर कि फिजा खराब करने में जुटे है। तहरीर देकर ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
शहर के जाने माने फौजदारी अधिवक्ता आशुतोष श्रोतिया ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 का उद्देश्य भारत में एकता बनाए रखना है। इसलिए यह धारा उन लोगों के खिलाफ कठोर सजा का प्रावधान करती है जो किसी भी तरह से देश-विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देते हैं। धारा 152 के अंतर्गत दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति को अपराध की गंभीरता को देखते हुए 7 वर्ष की जेल से लेकर आजीवन कारावास की सजा दी जाती है। इसके अलावा जेल की सजा के साथ ही साथ जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: 7 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले, आगरा और आजमगढ़ को मिले नए मुख्य विकास अधिकारी - October 14, 2026
- सैफायर लायंस क्लब आगरा प्रयास की सराहनीय पहल: 24 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिलेंगे निःशुल्क चश्मे - October 14, 2026
- जालोर के ऐलाना गाँव में सरपंच उम्मीदवार भावना कुमारी माली ने बताईं विकास प्राथमिकताएँ - October 14, 2026