Agra, Uttar Pradesh, India.उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बृज क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का जलवा कायम रहा है। बृज क्षेत्र के 12 जिलों के 65 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 53 सीट जीत ली हैं। छह जिले तो भगवामय हो गए हैं। कई जिलों में एक-दो सीट की हार हुई है। इस जीत के बाद भाजपाई फूले नहीं समा रहे हैं। वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा ने 55 और दो सीटें सहयोगी दल ने जीती थीं। भाजपा ने इतिहास दोहराया है, जो बड़ी उपलब्धि है। बता दें कि बृज क्षेत्र में आगरा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और बदायूं जिले आते हैं।
इन सीटों पर हुई हार
बरेली जिले में भोजीपुरा और बहेड़ी, बदायूं जिले में शेखूपुर, सहसवान, मैनपुरी जिले में किशनी, करहल, फिरोजाबाद जिले में शिकोहाबाद, सिरसागंज, हाथरस जिले में सादाबाद और कासगंज जिले में पटियाली सीट भाजपा हार गई है। इन सीटों पर समाजवादी पार्टी गठबंधन की जीत हुई है।
ये जिले हुए भगवामय
आगरा, मथुरा, अलीगढ़, एटा, शाहजहांपुर, पीलीभीत जिले की शत प्रतिशत सीटें भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। बरेली में आठ सीटों पर जीत हुई है। एक सीट हार जाने पर भाजपाई दुख प्रकट कर रहे हैं।
दो सीटों पर विवाद
भाजपा के बृज क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवल तिवारी ने बताया कि फिराजोबाद जिले में जसराना, बदायूं जिले में बिसौली के चुनाव परिणाम पर विवाद है। इस कारण पुनर्मतगणना की बात हो रही है। प्रारंभिक परिणाम में भाजपा प्रत्याशी के हाथ से सीट निकल गई हैं। पुनर्मतगणना के परिणाम की प्रतीक्षा है। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के कारण बृज क्षेत्र में जलवा कायम रहा है।

रजनीकांत माहेश्वरी ने किया कार्यकर्ताओं का स्वागत
भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर पार्टी की प्रचंड जीत पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी ने कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर, पुष्प वर्षा कर और मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया। उन्होंने कि आज उत्तर प्रदेश में जो प्रचंड बहुमत की भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है, उसके पीछे भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा योगदान है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार से दिन और रात मेहनत करके आज भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाई है, इन्हीं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बूते पर पार्टी आगे आने वाले नगर निगम, और लोकसभा के चुनाव में इसी प्रकार जीत कर पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का काम करेगी।
उल्लेखनीय उपस्थिति
इस मौके पर रजनीकांत माहेश्वरी, नागेंद्र सिकरवार, नवल तिवारी ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी, संजीव भारद्वाज, वीरेंद्र अग्रवाल, भानु महाजन, गिर्राज कुशवाह, महेश कर्दम, मनोज गर्ग, कृष्ण मुरारी गोयल, गुड्डू मेनन, हरिओम शर्मा, रुचि चतुर्वेदी, बबिता चौहान, मनोज राघव, मुकुल शर्मा, इस्लाम अब्बास, उमाशंकर माहौर, दीपक तोमर, बदन सिंह, मुकुल फौजदार, सुमित शुक्ल, राजा, मुकुल गर्ग, मेघराज सोलंकी, शिवम सागर, रंजीत सिसौदिया, हेमंत दीक्षित, वीरेंद्र बज्जड़ आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- यादव शांत है पर संत नहीं…’यादव जी की लव स्टोरी’ पर संभल कलेक्ट्रेट पर भारी प्रदर्शन, डायरेक्टर और स्टारकास्ट पर FIR दर्ज - February 21, 2026
- यादव शांत है पर संत नहीं…’यादव जी की लव स्टोरी’ पर संभल कलेक्ट्रेट पर भारी प्रदर्शन, डायरेक्टर और स्टारकास्ट पर FIR दर्ज - February 21, 2026
- यूपी के किसानों के लिए CM योगी का ‘होली गिफ्ट’: 460 करोड़ रुपये सीधे खातों में ट्रांसफर, बिचौलियों का खेल खत्म - February 21, 2026