नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो NCB ने दिल्ली के शाहीन बाग़ इलाक़े से 50 किलो हेरोइन, 47 किलोग्राम संदिग्ध नशीला पदार्थ और 30 लाख रुपए बरामद किए हैं. एनसीबी दिल्ली में उत्तरी क्षेत्र के डीडीजी ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि जामिया नगर के शाहीन बाग़ में एक आवासीय परिसर से अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है.
उन्होंने बताया कि ये हेरोइन अफ़ग़ानिस्तान से आया हुआ है. ज्ञानेश्वर सिंह ने कहा- नकद हवाला चैनल से आया हुआ प्रतीत होता है. अभी हमने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है. अभी तक की कार्रवाई से यह लगता है कि इसके पीछे एक अंतराष्ट्रीय संगठन का हाथ है और हम जल्द ही इसका पर्दाफाश करेंगे.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- संस्कार और मनोरंजन का अनूठा संगम: लायंस क्लब प्रयास के सहयोग से वनवासी कल्याण आश्रम की 37 बालिकाओं ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म - September 20, 2026
- आगरा में शिवहरे समाज के मेधावी बच्चों और हस्तियों का सम्मान, ‘जय महिष्मती’ फिल्म के निर्माता-निर्देशक को मिला ‘शिवहरे कला-साहित्य रत्न अवार्ड’ - September 20, 2026
- संत शिरोमणि दुर्बलनाथ का 165वां जन्मोत्सव: आगरा में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजनों को लेकर उमड़ेगा जनसैलाब - September 20, 2026