JP Nadda

UP Election 2022 जेपी नड्डा के 17 मंत्र, अगर ये काम कर लें भाजपाई तो 300+ सीटें मिलना तय, सिर्फ यहां है पूरी जानकारी

Election NATIONAL POLITICS REGIONAL

Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूपी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए 17 मंत्र दिए हैं। अगर इनके अनुसार पार्टी कार्यकर्ता काम करें तो सम्पूर्ण विपक्ष मिलकर भी भाजपा प्रत्याशियों को चुनाव में पराजित नहीं कर सकता है। अगर कार्यकर्ता इनके अनुसार काम करें तो 300 प्लस सीटें मिलना तय है।

 

श्री जेपी नड्डा ने 40 विधानसभा क्षेत्रों के जिला प्रभारी, जिला प्रवासी, जिला अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा विस्तारक, प्रवासी कार्यकर्ता,  क्षेत्रीय कार्यसमिति, क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा आदि प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ एक होटल में बैठक की। उन्होंने अवगत कराया कि 65 विधानसभाओं में से 59 विधानसभा की टिककट फाइनल हो चुकी हैं। श्री नड्डा ने राजेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान हर-हर महादेव की गूंज होती रही।

JP Nadda in agra
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजेश्वर मंदिर में की पूजा।

उन्होंने पूछामैं पहले यह जानना चाहता हूँ कि यहां बैठे लोगों में कोई ऐसा तो नहीं जो चुनाव लड़ना चाहता हो, टिकट नहीं मिला और उसका मन खराब हो। कुछ लोगों ने हाथ उठाकर कहा- हम लोगों ने टिकट तो मांगा था पर मिला नहीं, लेकिन हमारा मन खराब नहीं है। पार्टी ने जिसे प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है हम पूरी ईमानदारी के साथ उसे चुनाव लड़ाएंगे।

 

टिकट मांगने वालों से कही ये बात

इस पर श्री नड्डा ने कहा-  हम सच में प्रजातांत्रिक पार्टी हैं। राजनीतिक कार्यकर्ता होने के नाते हम समाज के परिवर्तन, देश की व्यवस्था के परिवर्तन, और सबके अच्छेपन के लिए काम कर रहे हैं। होता क्या है,  धीरे धीरे हमारे ऊपर समाज का प्रभाव, परिवार का प्रभाव, दोस्तों का प्रभाव, सामाजिक व्यवस्थाओं में इज्जत का प्रभाव, सत्ता के साथ ताकत का प्रभाव पड़ता रहता है। यह हमारी विचार यात्रा को बाधित करता है। आप चले कहां से थे और पहुंचे कहां, इसका बोध होना हर राजनीतिक कार्यकर्ता के लिए बहुत आवश्यक होता है। इसलिए हम सब लोगों को एक प्रयास पूर्वक लड़ाई हमेशा लड़ते रहनी होगी। इसलिए अगर आपको अपना मन स्वस्थ रखना है तो आप कार्यकर्ता बनो।

JP Nadda bjp
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जेपी नड्डा। मंचासीन हैं अन्य नेतागण।

चुनाव जीतने की रणनीति

1.सभी विधानसभा प्रभारी शक्ति केंद्रों के प्रभारियों की मीटिंग बिना देरी के जाकर करें, जिसमें प्रमुख रुप से बूथ अध्यक्ष, बूथ का प्रभारी, बीएलओ 2 ,त्रिदेव की बैठक करनी है।

2.सबसे पहले उन कार्यकर्ताओं से जाकर मिलेंगे, जो नाराज हैं। उन्हें हर हाल में जाकर मनाना है।

3.बूथ का फॉर्मेट चेक कर लो उसमें कोई कमी तो नहीं है, इसकी चिंता करनी है। बूथ की ग्रेडिंग करनी है पिछले चार चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ की ग्रेडिंग करनी है- ए, बी, सी, डी के हिसाब से। जिस बूथ पर हमें सबसे ज्यादा वोट मिलता है वह बूथ ए कैटेगरी का होता है। जिस पर थोड़ा कम वोट मिलता है वह बी श्रेणी का होता है। जिस पर बी  से भी कम वोट मिलता है वह सी कैटेगरी का बूथ होता है। जिस बूथ पर ना के बराबर वोट मिलता है वह डी कैटेगरी का होता है। डी कैटेगरी के बूथ पर हमें कम से कम 50 से 100 मतदाता बनाने का काम करना चाहिए। जिससे हमारा डी-श्रेणी का बूथ सी कैटेगरी में आ सके।

4.हर बूथ पर सोशल मीडिया का ग्रुप होना चाहिए जिस पर रोज सरकार की योजनाओं से संबंधित कंटेन डालना चाहिए। योगी जी का भाषण और प्रधानमंत्री जी की क्लिपिंग डालते रहना चाहिए। 30 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कार्यक्रम मन की बात सभी बूथ पर सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर और एक स्थान पर एलईडी स्क्रीन लगाकर सुनना है।

5.की-वोटर्स  के पास जाना है। जिन लोगों के प्रभाव में कम से कम 25 लोग रहते हों, ऐसे लोग की-वोटर होते हैं।

6.मोहल्लों में जाकर महिला लीडरों का पता करना है। जिनके प्रभाव में बहुत सारी महिलाएं रहती हैं, ऐसी महिलाओं की सूची बनानी है।

7.अनुसूचित जाति समाज के प्रमुख लोगों की सूची बनानी है।

8.ओबीसी समाज के प्रमुख लोगों की भी सूची बनानी है।

9.सभी जिला प्रभारियों, विधानसभा प्रभारियों, विस्तारकों, प्रवासियों के साथ दलित बस्तियों में जाकर दलित समाज के लोगों से संपर्क करें। उनके साथ बैठकर संवाद करें।

10.लाभार्थियों की सूची बनाकर सभी से संपर्क करना है

11.मंडल के पदाधिकारी सभी पन्ना प्रमुखों की बैठक लेंगे। जिस बूथ पर पन्ना प्रमुख नहीं हों उस बूथ पर बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को पन्ना प्रमुख के स्थान पर लगाना है।

भाजपा कार्यकर्ता
भाजपा कार्यकर्ता

12.मतदाताओं के घर जाकर पहले उनसे उनके परिवार के बारे में जानकारी पूछनी है। जैसे-  आप कैसे हो, कैसा चल रहा है, कोई समस्या तो नहीं है। उस परिवार की पूरी बात सुनने के बाद उसके बाद आपको अपनी बात रखनी है। सभी के साथ प्यार भरा व्यवहार करना है।

13.अगर आप एक घर में 10 मिनट तक मतदाता से मिलेंगे और उसकी बात सुनेंगे तो वह मतदाता आपको अपना वोट अवश्य देगा।

14.विधानसभा प्रभारी रोज रात को डेढ़ घंटे से 2 घंटे तक सभी शक्ति केंद्रों के प्रभारी संयोजक, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुखों की मॉनिटरिंग करें।

15.रोज रात को चुनाव संचालन समिति की बैठक होनी चाहिए ।

16.युवा मोर्चा नए-नए ईवेंट के माध्यम से चुनाव प्रचार करे, जैसे प्ले कार्ड लेकर रेलवे स्टेशन, मार्केट, हॉस्पिटल, बस अड्डा पर खड़े होकर अपनी टीम को लगाएं और चुनाव प्रचार करें।

17.सभी लोग अपने अपने घरों में बड़े-बड़े झंडे लगाएं।

 

उल्लेखनीय उपस्थिति

अर्जुन राम मेघवाल, संजीव चौरसिया, बीएल वर्मा, रजनीकांत माहेश्वरी, अश्वनी त्यागी,  किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, केन्द्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, हरद्वार दुबे, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता किसान मोर्चा मनोज यादव, मध्य प्रदेश प्रवक्ता आशीष, क्षेत्रीय महामंत्री नागेंद्र सिकरवार, क्षेत्रीय महामंत्री हेमंत राजपूत, विजय शिवहरे, अंजुला माहौर, पूनम बजाज, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हेमेंद्र शर्मा, सुरेंद्र गुप्ता एडवोकेट, डॉ. अवधेश रावत, आलोक गुप्ता, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल, अशोक पिपल, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवल तिवारी,  संजीव भारद्वाज, मुकेश गोयल, जिला अध्यक्ष गिरिराज कुशवाहा,  भानु महाजन, मानवेंद्र लोधी, विवेक सारस्वत, ऋषि पाल, प्रमोद गुप्ता, शेर सिं,  जितेंद्र सविता, मनोज गर्ग, संतोष कटारा, राम कुमार शर्मा, दिनेश गोयल, सोनू चौधरी, उमाशंकर माहौर, मनोज राघव, मनीष गौतम, मुकेश गोयल, सुनील टंडन, इंद्रजीत आर्य, पीएन अग्रवाल, बबीता चौहान, बबलू लोधी, संजय चौहान, प्रशांत पोनिया, जितेंद्र फौजदार, शिवकुमार प्रमुख, श्याम भदौरिया, राजकुमार गुप्ता, मेघराज सोलंकी, बॉबी वर्मा, हेमंत भोजवानी, महेश शर्मा, सुधीर राठौर, यादवेंद्र शर्मा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Dr. Bhanu Pratap Singh