UP nikay chunav in agra

UP Nikay Chunav मतदान टोलियां मतदान के लिए तैयार, आगरा में मतदान आज प्रातः सात बजे से, सुरक्षा के लिए जिला 41 जोन और 128 सेक्टर में विभाजित, मतदाताओं को दो ईवीएम से करना है वोट

Election

Live Story Time

Agra, Uttar Pradesh, India.  उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव की अंतिम वेला आ पहुंची है। तीन मई को मतदान टोलियां मतदान केन्द्रों पर पहुंच गई हैं। मतदान चार मई, 2023 को प्रातः 7 बजे से से होगा। नगर निगम सहित 11 निकायों में मतदान होना है। सुरक्षा के पक्के इंतजाम किए गए हैं। जिले को 41 जोन और 128 सेक्टर में विभाजित किया गया है।

जिले में कुल 16.49 लाख मतदाता हैं। ये 383 मतदान केन्द्रों के 1515 मतदेय स्थलों पर मतदान करेंगे। नवीन मंडी समिति शाहदरा से मतदान टोलियां रवानी हुई हैं। यहीं पर 4 मई की शाम को मतदान समाप्ति के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन जमा की जाएंगी। 13 मई, 2023 को मतगणना होगी।

जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया कि ईवीएम मशीनों के रैंडमाइजेशन से लेकर सीलिंग तक कार्य पूर्ण हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन तैयार है। 4 मई को सार्वजनिक अवकाश है। जिले में शराब, भांग की सभी थोक व फुटकर दुकानें मतदान समाप्ति तक बंद रहेंगी।

पुलिस कमिश्नर आगरा डॉ. प्रीतिन्दर सिंह ने कहा है कि निर्भीक होकर मतदान करें। किसी के दबाव में न आएं। सुरक्षा के व्याप्क इंतजाम हैं। कहीं भी गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।

राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर स्थित एनआईसी सभागार में प्रेक्षक की मौजूदगी में मतदानकर्मियों का तृतीय रैंडमाइजेशन हुआ।  इसका लाभ यह है कि मतदान कर्मियों को रवाना होने से कुछ समय पूर्व ही पता चला कि उन्हें कहां जाना है।

मतदाताओं को दो इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) मिलेंगी। एक मशीन महापौर या अध्यक्ष और दूसरी मशीन पार्षद या सभासद के लिए है। दोनों मशीनों में अपने मनपसंद प्रत्याशी के सामने का नीले रंग का बटन दबाना है।

आगरा जिले में निकायवार कुल मतदाता

नगर निकाय            मतदाता        महिला पुरुष

नगर निगम              1449210        663802        785408

न.पा. फ. सीकरी   29081           1   352               15560

न.पा. शमसाबाद      26497            12398            14099

न.पा. एत्मादपुर       20864            9820              11044

न.पा.  बाह               14332            6775               7557

न.पा. अछनेरा          19120            8966              10154

न.पंचायत पिनाहट   15473              7063            8410

न. पंचायत फतेहाबाद  20247       9449          10978

न. पंचायत किरावली  20485         9567          10918

न. पंचायत खेरागढ़  18418              8477         9941

न. पंचायत जगनेर  11082                5145         5937

नगर. पंचा. स्वामीबाग   1714              851           863

 

Dr. Bhanu Pratap Singh