Agra, Uttar Pradesh, India. आज हम आपको मिलवा रहे हैं मोनिका सिंह सिकरवार से। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता भानु प्रताप सिंह चौहान के पुत्र जितेन्द्र चौहान की पत्नी हैं। छह दिसम्बर, 2021 को उनका विवाह हुआ। सात दिसम्बर, 2021 को हेलीकॉप्टर से विदाई हुई। उन्होंने हेलीकॉप्टर से अपने गांव भिलावली समेत खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों पर पुष्पवर्षा भी की। इसके साथ ही उनका नाम लोगों की जुबान पर आ गया।
मोनिका सिंह सिकरवार खेरागढ़ से भारतीय जनता पार्टी की टिकट मांग रही हैं। दशमी की विदाई हुई तो मायके में कदम रखने से पहले भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में भाग लिया। यह देख हर कई अचंभित रह गया। उनके पति ने भी अभियान में सहयोग किया। समाजसेवा तो बचपन से ही कर रही हैं। खेरागढ़ क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान है।
हमने मोनिका सिंह सिकरवार के निजी जीवन पर लम्बी बातचीत की। साथ में उनके पति जितेन्द्र चौहान भी थे। हमने तमाम अटपटे सवाल किए लेकिन हाजिर जवाब मोनिका सिंह सिकरवार ने चटपटे जवाब दिए। उन्होंने कहा कि नेताओं में अटल बिहारी वाजपेयी पसंद हैं। वर्तमान नेताओं की बात करें तो उन्होंने अपने श्वसुर भानु प्रताप सिंह चौहान का नाम लिया और इसका कारण भी बताया। शादी के बाद पति से खटपट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने अनोखी बात बताई। पूरा इंटरव्यू देखने के लिए यहां क्लिक करें-
- Agra News: कमला नगर के युवक की संदिग्ध मौत, कार विवाद में मर्डर का आरोप, बीमार पिता का इकलौता सहारा छिना - March 27, 2026
- फतेहपुर सीकरी में ‘रंग-ए-सूफियाना’: शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में गूंजी अमन की शायरी, सांसद राजकुमार चाहर ने दिया भाईचारे का संदेश - March 27, 2026
- Agra News: जिस थाने में दर्ज होते हैं अपराध, उसी के भीतर नियमों को कुचलकर काट डाला गया हरा पेड़ - March 27, 2026