digamber singh dhakre agra

UP Election 2022 दिगम्बर सिंह धाकरे ने भाजपा क्यों छोड़ी, पढ़िए अंदर की बात

Election POLITICS REGIONAL

Agra, Uttar Pradesh, India. बहुजन समाज पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी पार्टी में शामिल हुए श्री दिगम्बर सिंह धाकरे खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। अभी उन्होंने पर्चा दाखिल नहीं किया है लेकिन सतत प्रचार कर रहे हैं। करीब तीन साल पूर्व पार्टी में शामिल हुए थे। वे भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के बृज क्षेत्र के अध्यक्ष थे। उन्होंने भाजपा छोड़ने का कारण सार्वजनिक किया है। फेसबुक पर संक्षेप में जानकारी दी है। यह भी रहस्य खोला है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता कुछ वादों के साथ भाजपा में लाए थे। साथ ही उन्होंने श्री गिर्राज सिंह कुशवाहा और सुश्री रीना कुशवाह का नाम उछालकर भाजपा कार्यकर्ताओं की सहानुभूति लेने का प्रयास भी किया है। अपनी बात का समापन ‘राम-राम सा’ से किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या लिखा है। अगर उनकी पोस्ट पर आम जनता की प्रतिक्रिया जाननी है तो फेसबुक को लॉगइन करना होगा।

 

मेरे कुछ सच्चे मित्र और शुभचिंतक बार बार पूछ रहे हैं कि मैंने भाजपा क्यों छोड़ी। उनके लिए पूरे सम्मान के साथ मेरा संक्षिप्त उत्तर-

करीब ३ वर्ष से मैं पार्टी में था। मुझे पार्टी के ही बहुत वरिष्ठ नेता कुछ वादों के साथ पार्टी में लाए थे। ख़ैर वो अपने वादे पूरे नहीं कर पाए, ये उनकी मजबूरी रही होगी।

मैं पार्टी के बहुत सारे पुराने कार्यकर्ताओं के नामों का उल्लेख कर सकता हूँ जो निश्चित ही बहुत पुराने और सम्मानित हैं जिन्होंने आवेदन भी किया था परंतु उनके नाम पर कोई विचार भी नहीं किया।

कृपया आप ये बता सकते हैं कि पार्टी ने जिसको प्रत्याशी बनाया है, वो कितने साल से पार्टी में हैं और विचार परिवार से कब से जुड़े हैं। मेरी बात आप छोड़िए लेकिन क्या पार्टी को अपना कोई कार्यकर्ता पसंद नहीं आया। और अगर इस जाति से ही और क्षेत्र से बाहर का ही लड़ाना था तो श्री गिरिराज कुशवाह जी में क्या कमी थी, बहिन रीना कुशवाह में क्या कमी थी, अपने ही क्षेत्र के प्रमोद कुशवाह में क्या कमी थी। अगर भाजपा अब जातिगत राजनीति पर ही आ गई है तो गिरिराज कुशवाह जी की पत्नी तो वैश्य हैं और पार्टी की बहुत पुरानी कार्यकर्ता भी हैं, पार्षद हैं। उनको लड़ाने से कार्यकर्ता भी संतुष्ट रहते। २२ दिन पहले पार्टी की ऐसी क्या मजबूरी आ गई कि अपना कोई कार्यकर्ता दिखा ही नहीं।

जो भी हो, मैंने पार्टी को अपना बिना कोई फ़ायदा नुक़सान देखे और बिना किसी दूसरी पार्टी में बात किए छोड़ा है क्योंकि मैं किसी भी तरह की दुविधा में नहीं रहना चाहता। आपका असीम प्रेम ही मेरा ख़ज़ाना है और वो आप मुझ पर बनाए रखेंगे ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है।

राम राम सा

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2599401266871178&id=100004039890117

ये दिगम्बर सिंह धाकरे भी गजब आदमी है… देखें तस्वीरें

Dr. Bhanu Pratap Singh