Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अवंतीबाई चौराहा (शास्त्रीपुरम चौराहा, सिकंदरा) को भाजपा के झंडों और स्टिकर से पाट दिया गया था। प्रगतिशील समाजदवादी पार्टी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष आदित्य गौतम की पहल पर पुलिस ने इन झंडों और स्टिकर्स को हटाया। चुनाव को दौरान सार्वनिक स्थान पर झंडे-बैनर-पोस्टर नहीं लगाए जा सकते हैं।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी छात्र सभा आगरा के जिला अध्यक्ष पंडित आदित्य गौतम ने चुनाव अधिकारी को फोन पर इस बारे में अवगत कराया। इसके बाद मौके पर पुलिस आई। स्टिकर फाड़ दिए। झंडे पुलिस अपने वाहन में ले गई। श्री गौतम ने बताया कि भाजपा के लोग सत्ता की दुरुपयोग कर रहे हैं। जनता के बीच न जाकर चौराहों पर बैनर लगाकर गलत संदेश दे रहे हैं। भाजपा के उम्मीदवारों को जनता मोहल्लों में घुसने नहीं दे रही है, इसी कारण सार्वजनिक स्थानों पर झंडे लगाकर खीझ उतार रहे हैं।
- ‘12 साल, 12 सवाल’: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बैंकिंग प्रणाली की बदहाली को लेकर मोदी सरकार को घेरा - October 15, 2026
- सीजेपी और नेता बोरा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा और नारेबाजी, प्रदर्शनकारियों ने लगाए ‘दफा हो जाओ’ के नारे - October 15, 2026
- भारत विकास परिषद नवज्योति की ‘एक शाम अपनों के नाम’: गरबा और डांडिया की मस्ती में झूमे सदस्य - October 15, 2026