लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो गया है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि बाकी बची 63 सीटों सपा और इंडिया गठबंधन में शामिल दल के नेता चुनाव लड़ेंगे।
कांग्रेस और सपा की संयुक्त प्रेसवार्ता में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल उपस्थित हैं। वहीं, प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस के यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि, हम मिलकर लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ेंगे।
इसके साथ ही सपा के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि, हम भारत को बचाने के लिए और भाजपा को हटाने के लिए एक साथ आए हैं। आज किसान परेशान हैं। जवान परेशान हैं। लोकतंत्र खतरे में है। ऐसे में हम भाजपा को हटाने के लिए संकल्प लेकर एक साथ आए हैं।
यूपी में कांग्रेस की 17 लोकसभा सीटों के नाम
यूपी में कांग्रेस रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रायग्राज, महराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी, देवरिया पर प्रत्याशी रहेंगी।
समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश में खजुराहो से एक सीट लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
-एजेंसी
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026