Agra, Uttar Pradesh, India. ब्रज क्षेत्र के आगरा, मथुरा, अलीगढ़ जिलों से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। मतदान 10 फरवरी, 2022 को है। सभी दलों ने कमर कस ली है। आरोप-प्रत्यारोप का क्रम जारी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवल तिवारी ने बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है- समाजवादी पार्टी के आतंकियों ने जवाहर बाग कांड और कोसीकलां दंगा कराया। योगी सरकार के पांच साल में एक भी दंगा नहीं हुआ है। अब न पीड़ित हिन्दू न प्रताड़ित व्यापारी। पेशेवर माफिया पलायन कर रहे हैं। यह नया यूपी है। इसमें गरीबों को मुफ्त में राशन मिलेगा और माफ़िया पर बुलडोजर भी चलाया जाएगा।
पेशेवर माफिया पलायन को मजबूर
श्री तिवारी ने कहा कि पांच वर्षों में एक नए उत्तर प्रदेश का निर्माण हुआ है। यह नया यूपी एक ओर जहां अपने आस्था के मानबिन्दुओं का निर्माण कराएगा, वहीं अपराधी-माफियाओं पर बुलडोजर भी चलाएगा। 2017 के पहले हिन्दू पीड़ित था और व्यापारी प्रताड़ित। आज के यूपी में पेशेवर माफिया पलायन को मजबूर हो गए हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस को दंगाइयों को गले लगाना, आतंकवादियों पर मुकदमे हटाना, विकास कार्यों में लूट-खसोट, गौ-तस्करों को प्रोत्साहन और आस्था के साथ खिलवाड़ करना पसंद है।
नए यूपी में हो रहे ये काम
नए यूपी में मुजफ्फरनगर के दंगाइयों पर कार्रवाई हो रही। 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की डबल डोज मिल रही तो इन संकुचित सोच वाली पार्टियों को कुछ नहीं सुहा रहा। काशी विश्वनाथ धाम पुनरोद्धार, अयोध्या में जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण, विंध्यवासिनी धाम कॉरिडोर, मथुरा-वृंदावन को तीर्थ स्थल घोषित करने जैसे जन भावनाओं से जुड़े काम सपा, बसपा अथवा कांग्रेस की सरकारों से करने की उम्मीद नहीं की जा सकती थी। 2014 में मोदी सरकार बनने से पहले इन पार्टियों में “टोपी” पहनने की होड़ लगती थी। अयोध्या, काशी और मथुरा तो इनके लिए अछूत थी, आज यही लोग हमारे इन पावन स्थलों के चक्कर काटते नहीं थक रहे।
गरीब का घर बनना हमारे लिए रामराज्य
हमारे लिए गरीबों को मुफ्त मकान मिलना रामराज्य है,। हर घर शौचालय की सुविधा रामराज्य है। हर गरीब को 05 लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर मिलना रामराज्य है। यह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आज हो रहा है। प्रयागराज में स्वच्छता कर्मियों के पैर धोना और काशी में शिव की पूजा के बाद श्रमिकों पर पुष्पवर्षा आजाद भारत की ऐतिहासिक घटना है। दूसरे दलों के नेताओं ने कभी अपने मां-बाप के भी पैर नहीं धोए होंगे।
एक झटके में कूड़े के ढेर में फेंक दिया अनुच्छेद 370
मथुरा हमारे दिग्दर्शक पंडित दीनदयाल जी की जन्मभूमि है। जनसंघ के संस्थापक काल से ही डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने “एक देश में दो विधान-दो निशान-दो प्रधान” का विरोध किया था। दशकों की प्रतीक्षा के बाद जब मोदी सरकार बनी तो प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने एक झटके में अनुच्छेद 370 को कूड़े के ढेर में फेंक दिया और इस तरह डॉ. मुखर्जी का संकल्प पूरा हुआ।
सपा, बसपा और कांग्रेस को मिलेगा 10 फरवरी को जवाब
हाल ही में आयकर की टीम द्वारा प्रदेश में कुछ बड़े घरानों पर की गई छापामारी से सपा नेताओं को बड़ी चिंता हो रही है। इन्हीं के शासनकाल में कुछ लोगों ने अवैध ढंग से अकूत दौलत कमाई थी। उत्तर प्रदेश की यह भोली जनता सब जानती है और आगे आने वाले 10 फरवरी को अपना जवाब इन सपा, बसपा और कांग्रेस के लोगों को मताधिकार देकर बता देगी उसे क्या चाहिए। सोच ईमानदार काम दमदार। यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार।
UP Election 2022: 86- एत्मादपुर विधानसभा सीट: सिर्फ एक बार खिला है कमल, भाजपा के सामने कड़ी चुनौती
Join us on telegram
join us on Whatsapp
https://chat.whatsapp.com/JpXu25ODljwCpndB013lCP
Subscribe our You tube channel
https://www.youtube.com/channel/UCO1duqT4gk67fE57bWOJD6g
Facebook page
https://www.facebook.com/livestorytime
Follow us on Instagram
https://www.instagram.com/livestorytimeagra/
Follow us on Twitter
https://twitter.com/LiveStoryTime1
- यूपी के गाजियाबाद में हिंदूवादी गए थे औरंगज़ेब की पेंटिंग पर कालिख पोतने, पोत आये 1857 की आज़ादी के अग्रदूत बहादुर शाह जफर की पेंटिंग - April 18, 2025
- भ्रष्टाचार की आड़ में शराब की दुकान: आगरा के भावना एस्टेट मॉल में नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियाँ - April 18, 2025
- मशहूर उद्योगपति पूरन डावर की हिंदी वायोग्राफी ‘संघर्ष …सफलता से समर्पण तक ’ का दिल्ली में लोकार्पण - April 18, 2025