Agra, Uttar Pradesh, India. मैनपुरी सदर विधानसभा क्षेत्र में 20 फरवरी, 2022 को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अमन पांडे गोली लगने से घायल हो गए थे। उनका इलाज रेनबो हॉस्पिट, सिकंदरा, आगरा में चल रहा है। अमन पांडे को देखने के लिए मोर्चा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी आगरा आए। अमन पांडे को हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा- अमन पांडे को समाजवादी पार्टी के गुंडों ने जान से मारने की नीयत से गोली मारी थी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गोली मारने वाले अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। नामजद सभी आरोपियों को पुलिस जल्द से जल्द पकड़ कर सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम करेगी। युवा मोर्चा पूरी तरह से अमन पांडे के साथ है। अमन पांडे के सभी आरोपियों को जेल पहुंचाने तक युवा मोर्चा शांत नहीं बैठेगा ।

भाजपा ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवल तिवारी, मनीष गौतम, हरिओम रावत, शैलू पंडित, राहुल सागर, राजकुमार दिवाकर, सेलू गौतम, राम कुमार चौधरी, मोहित गुप्ता, सौरभ सिंह, अरविंद पाराशर आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- आगरा में होली की खुशियां मातम में बदलीं: बल्केश्वर में यमुना नहाने गए 4 दोस्त डूबे, 18 वर्षीय युवक लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी - March 4, 2026
- योगी का ‘स्वैग’ और भक्ति का रंग: काला चश्मा पहन सीएम ने खेली होली, बोले- ‘मर्यादा और समरसता ही सनातन की असली शक्ति’ - March 4, 2026
- उत्तराखंड: सरकारी विभागों ने दबाया बिजली का ₹104 करोड़, UPCL ने वेबसाइट पर ‘बकाएदारों’ की लिस्ट जारी कर दी चेतावनी - March 4, 2026