Mainpuri, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की वीआईपी सीट करहल (मैनपुरी) में जो नहीं होना चाहिए, वह हो गया। करहल विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यंमत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के काफिले पर मंगलवार शाम को हमला हो गया। यह उनकी हत्या का प्रयास है। हमले से पुलिस में खलबली है। पुलिस हमलावरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
करहल सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अखिलेश यादव हैं, जो पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। एसपी सिंह बघेल ने नामांकन के साथ ही अखिलेश यादव के समक्ष बड़ी चुनौती पेश कर दी है। इससे कुछ लोग बौखलाए हुए हैं। मैनपुरी जिले में 20 फरवरी को मतदान होना है। यहां भाजपा का मुकाबला सपा प्रत्याशी से है। एसपी सिंह बघेल के बयानों से विपक्षी बौखला गए हैं। वे इस ताक में हैं एसपी सिंह बघेल मैदान छोड़कर भाग जाएं लेकिन वे पूरी ताकत से डटे हुए हैं।
प्रो. एसपी सिंह बघेल मंगलवार की शाम को पैरार शाहपुर गांव से प्रचार कर लौट रहे थे। गांव अतिकुल्लापुर के पास शाम करीब साढ़े सात बजे उनके काफिले पर खेतों के अंदर छिपे लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के मुताबिक करीब 100 से 200 लोगों ने पहले पथराव किया। फिर काफिले को घेर कर गाड़ियों पर लाठी-डंडे और सरिया बरसाए। इससे कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। खुद एसपी सिंह बघेल ने एसपी मैनपुरी को फोन कर हमले की सूचना दी। केंद्रीय मंत्री के मुताबिक पुलिस के पहुंचने पर हमलावर भाग गए। पुलिस इलाके में दबिश दे रही है।
- Agra News: प्राची, मेधा और आशिया को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर सीएमओ ने शुरू किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान - February 11, 2026
- CM योगी ने बजट को बताया यूपी के 9 वर्षों के ‘नवनिर्माण की गाथा’, कहा- ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के सिद्धांत पर काम कर रही है सरकार - February 11, 2026
- रिश्तों पर लगा कलंक: गोरखपुर में 15 साल के भतीजे को लेकर भागी 35 साल की चाची, शादी की जिद पर हुआ थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा - February 11, 2026