Agra, Uttar Pradesh, India. गुरुद्वारा गुरु का ताल स्थित भाई नंद लाल समागम हाल पर आज 35 वां गुरमत समागम का सोमवार को धार्मिक वातावरण में समापन हुआ। जिसमें मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह की नांदेड़ गुरुद्वारा व पंजाब से आए सभी साधू संतो ने दस्तार बंदी भी विभिन्न संस्थाओं द्वारा की गई ।
तीसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत गुरमत संगीत विधिआला के बच्चों ने की हजूरी रागी भाई जगतार सिंह भाई हरजीत सिंह ने गुरुवाणी के गायन से हुई। इसके बाद भाई हरजोत सिंह ज़ख़्मी ने मेरे राम हर जन कै हो बल जाइ .. का गायन करते हुए कहा कि है प्रभु जो आपकी नाम की बन्दगी करते है मैं उनके ऊपर बलिहारी जाऊँ। आज के दीवान में सिख पंथ की महान हस्ती सिंह साहब गियानी गुरबचन सिंह, साबका जत्थेदार श्री अकाल तख़्त व गियानी रणजीत सिंह गुरुद्वार बंगला साहिब ने की।
ढाढी जत्था मिल्खा सिंह ने पुरातन इतिहास का गायन किया।
भाई त्रिलोक सिंह यूके,भाई इंद्रजीत सिंह फककर, भाई मनमोहन सिंह निमाना ने कथा कीर्तन से संगत को निहाल किया।
इस अवसर पर मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह को मस्तुआना सम्प्रदाय,राजस्थान गुरमत प्रचार कमेटी एवं लगर साहिब हजूर साहिब की तरफ से दस्तार सजा कर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर महापुरुष संत बाबा नरिंदर सिंह हजूर साहिब, संत बाबा जंग सिंह,संत जसपाल सिंह,संत राजेंद्र सिंह लंगर साहिब, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ज, मुनेंदर जादोन, रामप्रकाश ए.सी. एम. प्रथम, चो.उदयभान सिंह पूर्व मंत्री , हिमांशु गौतम ए .डी.एम. प्रोटकाल, बाबा ठाकुर सिंह धौलपुर आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- खाद्य सुरक्षा समिति के सभापति बने विजय शिवहरे का आगरा में भव्य स्वागत: उद्यमियों ने कहा, मानक पूरे करने को तैयार, लेकिन उत्पीड़न नहीं सहेंगे - August 26, 2026
- आर्टिस्ट गिल्ड ऑफ यूपी ने धूमधाम से मनाया प्रथम स्थापना दिवस: आयोजित हुआ भव्य समारोह, उठी ‘कलाकार बोर्ड’ गठन की मांग - August 26, 2026
- योगी सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा: 27, 28 और 29 अगस्त को यूपी रोडवेज और सिटी बसों में एक सहयात्री के साथ बिल्कुल फ्री सफर कर सकेंगी माताएं-बहनें - August 26, 2026