Agra, Uttar Pradesh, India. महाराजा अग्रसेन के वंशज आगे आएँ। अग्रोहा को पुनः बसाएँ। समाज के लोगों का उत्पीड़न रोकने के लिए एकजुट हों। यह कहना है हरियाणा के हिसार से आए अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग का।
15 जिलों के प्रतिनिधि आए
श्री गर्ग रविवार को भगवान टॉकीज चौराहा स्थित होटल आशादीप में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला इकाई आगरा के तत्वावधान में आयोजित ब्रज प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ब्रज प्रदेश के प्रतिनिधियों से रूबरू थे। इनमें आगरा, मथुरा, एटा, अलीगढ़, मैनपुरी, हाथरस, कासगंज, बदायूँ, बरेली और पीलीभीत सहित 15 जिलों के प्रतिनिधि शामिल थे।
व्यापार सुरक्षा मंच का प्रदेश अध्यक्ष
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग ने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा पूरे प्रदेश में पहली सीट घोषित करते हुए दक्षिण विधानसभा से विनय अग्रवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया। विनय अग्रवाल को व्यापार सुरक्षा मंच का प्रदेश अध्यक्ष भी बनाया गया। बता दें कि विनय अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी के भी नेता हैं।

मंच पर रहे मौजूद
समारोह में, राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग के साथ मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर्स) समारोह अध्यक्ष, बृज प्रदेश सलाहकार मंडल से जुड़े विनय अग्रवाल मुख्य वक्ता, अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष मुरारी लाल फतेहपुरिया, बृज प्रदेश महामंत्री मीरा अग्रवाल मथुरा, बृज प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश बंसल फिरोजाबाद, भगवान दास बंसल सेवला मंच पर मौजूद रहे।
इन्हें मिला अग्रवंश गौरव सम्मान
सभी गणमान्य जनों ने व्यापार, समाज सेवा एवं राजनीतिक क्षेत्र में अग्रवालों का गौरव बढ़ाने के लिए ताजनगरी के प्रमुख समाजसेवी मुरारी लाल गोयल “पेंट” को “अग्रवंश गौरव सम्मान” प्रदान कर उनके सेवा-कार्यों की भूरि भूरि सराहना की।

इन्होंने की शपथ ग्रहण
प्रदेश महिला प्रभारी श्रीमती सुमन गोयल, जिलाध्यक्ष हेमलता अग्रवाल, महामंत्री विनीता गोयल, कोषाध्यक्ष निशा सिंघल, ब्रज प्रदेश चेयरमैन विनोद कुमार अग्रवाल, ब्रज प्रदेश अध्यक्ष कंचन लाल अग्रवाल, ब्रज प्रदेश महामंत्री योगेंद्र गोयल (ट्रेजरी वाले) और ब्रज प्रदेश कोषाध्यक्ष अश्विनी अग्रवाल “शैलू”, जिलाध्यक्ष मुरारी लाल गोयल “पेंट”, जिला महामंत्री संजय सिंघल “सेवला” और जिला कोषाध्यक्ष हरिओम गोयल के साथ साथ तीनों टीम के सभी पदाधिकारियों ने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पद पर रहते हुए संगठन को मजबूत करने और महाराज अग्रसेन के विचारों के प्रसार की शपथ ग्रहण की।
समारोह में सूरज अग्रवाल समाज को न्याय मिलने तक जनप्रतिनिधियों का करें बहिष्कार
की कोठी पर कब्जा किए जाने का मुद्दा उठाए जाने पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के ब्रज प्रदेश चेयरमैन विनोद कुमार अग्रवाल ने समारोह का संचालन करते हुए सभी अग्र बंधुओं से जनप्रतिनिधियों का बहिष्कार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि को अपने मंच पर तब तक न बुलाएँ, जब तक कि समाज को न्याय न मिले।
आगरा के टॉप 10 मुद्देः मंडलायुक्त ने कागज आगे बढ़ाया तो चैम्बर का ये बयान आया
- IILM Leads with a Commitment to Student Mental Health – Partners with YourDOST for 24/7 Support - August 20, 2025
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, गुजरात निवासी आरोपी गिरफ्तार - August 20, 2025
- भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह पर दर्ज होगा धोखाधड़ी का मुकदमा, फ़िल्म में निवेश के नाम पर पैसा लेने का आरोप - August 20, 2025