अयोध्या। यूपी के अयोध्या जिले की मसौधा चीनी मिल में सोमवार तकरीबन 3 बजे चीनी उत्पादन संयंत्र में ब्लास्ट हो गया। यह भयावह घटना थी। घटना में 38 वर्षीय इलेक्ट्रिक इंजीनियर विपिन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकीं। इस घटना के बाद पूरा पुलिस विभाग मौके पर पहुंच गया है।
शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। विद्युत संयंत्र में ब्लास्ट हो जाने की वजह से चीनी मिल में अंधेरा छा गया है। गन्ना पेराई कार्य अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। यह अभी साफ नहीं है कि मिल में पुनः काम कब से शुरू हो पाएगा।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- Agra News: शराब के नशे में ‘कलयुगी’ भाई बना हैवान, बड़े भाई की सिर पर सब्बल के वार से ली जान, क्षेत्र में सनसनी - February 24, 2026
- खून हुआ ‘पानी’: आगरा में नशेड़ी भाई ने बड़े भाई के सिर पर सब्बल से किया वार, रंजिश में उजाड़ा अपना ही घर - February 24, 2026
- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पहुंचे हाईकोर्ट, गिरफ्तारी से बचने के लिए दी अग्रिम जमानत की अर्जी - February 24, 2026