लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर यूपी में भाजपा की हुई अहम बैठक, कई जिलों के बदले प्रभारी

POLITICS

 

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी अभी से तैयारियों में जुट गयी है। सोमवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक हुई, जिसमें आगमी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गयी। बताया जा रहा है कि कई जिलों के पदाधिकारी भी बदले गए हैं।

बैठक के बाद यूपी भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि, अवध क्षेत्र में प्रदेश महामंत्री संजय राय, काशी क्षेत्र में अमरपाल मौर्य, गोरखपुर क्षेत्र में गोविंद नारायण शुक्ल, कानपुर क्षेत्र में अनूप गुप्ता, पश्चिम क्षेत्र में सुभाष यदुवंश और ब्रज क्षेत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह को प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि सभी 98 संगठनात्मक जिलों मे भी प्रभारी बदले गए है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कार्यालय में हुई जिलाध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारी की बैठक में लोकसभा और विधानसभा चुनाव संचालन समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए बूथ कमेटी का गठन किया जाएगा।

बता दें कि, यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा ने तैयारियां को तेज कर दिया है। यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा अपनी रणनीति के जरिए तैयारियों में जुटी हुई है। कहा जा रहा है कि, भाजपा यूपी में मौजूदा अपने कई सांसदों के टिकट को काट सकती है। लिहाजा, कई नए चेहरों को भी मौका दिया जा सकता है।