Firozabad, Uttar Pradesh, India. फिरोजाबाद जिले के विधानसभा टूण्डला के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर के समर्थन में श्री आर. के. इंटर कॉलेज के मैदान में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चुनावी जनसभा को सबोधित किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त एवं अनवरत विकासरत उत्तर प्रदेश के लिए इस उपचुनाव में जनता अपना समर्थन दे रही है। क्षेत्र के विकास और हर वर्ग के समाज के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। इस उपचुनाव में सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर टूंडला उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी प्रेम पाल सिंह धनगर को रिकॉर्ड मतों से जितना है। उप मुख्यमंत्री जी की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और प्रदेश सचिव प्रेम चंद शास्त्री ने साथियों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
मौर्य ने सपा बसपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि इनका उद्देश्य जाति और मज़हब के नाम जनता को गुमराह करना है। विकास इनका एजेंडा कभी नहीं रहा है। ये लोग समाज को खंडित करके वोट बैंक की राजनीति करने की कोशिश करते हैं। इन लोगों ने सिवाय अपने और अपने परिवार के लिए करने के अलावा कुछ नही किया है। टूण्डला की जनता ये भली-भांति जानती है कि सपा, बसपा और कांग्रेस की राजनीति हमेशा से छल और स्वार्थ की है, जबकि भाजपा कर्म और सेवा भाव से काम करती है। ये वही लोग हैं जिन्होंने हमेशा से प्रदेश में अराजकता फैलाई थी। इनकी सरकारों के कार्यकाल में गुंडागर्दी चरम पर थी, अपरहण एक उद्योग बन गया था। कुशासन और जंगलराज चला कर उत्तर प्रदेश को हाशिए पर पहुंचाने वाले सपा बसपा एक बार फिर से भेष बदल कर आप लोगों के बीच है, आपको इनसे बचना है।क्षेत्रीय जनता के समर्थन और “आपके एक वोट से उत्तर प्रदेश के विकास को और मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मोदी की भारतीय राजनीति में सबसे बड़ी उपलब्धि तो ये है कि उन्होंने परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण इन तीनों को समाप्त कर दिया और विकास के एजेंडे को स्थापित किया है। मोदी जी और योगी जी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। गरीब, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की चिंता कर रहे हैं।
केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद हर गांव में बिजली, पानी, सड़क, हर वर्ग को आवास, शौचालय, बैंक एकाउन्ट, गैस कनेक्शन पहुंचाने कार्य केंद्र की मोदी के कुशल नेतृत्व वाली सरकार ने विकास कार्य किये है। हर वर्ग की हितैषी है भाजपा की केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार। मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार में भ्रष्टाचार और बिचौलियों के लिए कोई जगह नहीं है। कोरोना महामारी में मोदी जी ने 80 करोड़ जनता के लिए मार्च महीने से लेकर छठ और दीपावली तक प्रति व्यक्ति पांच किलो गेहूं/चावल और प्रति परिवार एक किलो दाल देने का काम किया है बिना भेदभाव के। जन जन के आराध्य भगवान श्री राम का अयोध्याजी में भव्य राम मंदिर निर्माण सदियों से दुनिया भर के हिंदुओं की आस्था का प्रतीक रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने राम मंदिर का भूमिपूजन करके करोड़ों लोगों की आस्था को सम्मान देने का काम किया है।
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर व आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि हर समाज के गरीब व वंचित वर्ग को सशक्त कर उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ना मोदी सरकार व प्रदेश की योगी जी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में योगी जी की कुशल नेतृत्व वाली सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं-बेटियों को सुरक्षा एवं सम्मान का अहसास दिलाने और उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगा। योगी सरकार प्रदेश की हर बेटी-हर महिला का सम्मान सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा किये कृषि सुधार, गरीब कल्याण, वन नेशन-वन राशनकार्ड, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य के कार्यों को लेकर जनता में सरकार के प्रति भरोसा मजबूत है। योगी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार सभी वर्गों, विशेष रूप से किसान, नौजवान, महिला, गरीब, वंचित तथा उपेक्षित वर्ग के लिए हम पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास की मूल भावना के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी के हर कार्यकर्ता की मेहनत और समर्पण से हमें बिना रुके, बिना थके हर चुनाव की भांति इस टूण्डला उपचुनाव में भी विजयश्री हासिल करेंगे।

जनसभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने की। संचालन जिला महामंत्री अविनाश सिंह ने किया। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती सिंह, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बी. एल वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष टूंडला विधानसभा प्रभारी प्रमोद गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र प्रताप सिंह, सांसद डॉ चन्द्र सेन जादौन, विधायक मनीष असीजा, डॉ मुकेश वर्मा, रामगोपाल पप्पू लोधी, महापौर सुश्री नूतन राठौर, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, आगरा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, चिराग उपाध्याय, नानक चंद्र अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, त्रिलोक चंद्र कुशवाह, डॉ एस. पी. लहरी, योगेश प्रताप सिंह बघेल, योगेश प्रताप सिंह, विनोद प्रताप सिंह, महावीर बघेल, पूर्व विधायक शिव सिंह चक देव शंखवार रामसेवक वैद्य आदि मौजूद थे।
- Wonaco Casino pour les Férus de Machines à Sous - November 19, 2026
- Privéberichten versturen in Tower Rush voor spelers uit Nederland - November 15, 2026
- Whamoo Casino te invita a descubrir la alegría de las recompensas reales en España - November 15, 2026